मशहूर बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने मेहनत और कला के दम पर अपनी अगल पहचान बनाई है। आज हर कोई नेहा कक्कड़ की आवाज का दीवाना है और उनके गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं। इन दिनों नेहा कक्कड़ रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 में बतौर जज नजर आ रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त था, जब नेहा की फैमिली के हालात ठीक नहीं थे। खुद नेहा कक्कड़ ने 2017 में 'इंडियन आइडल' के दौरान अपने स्ट्रगल की कहानी बताई थी।
नेहा कक्कड़ के पीछे खड़े होकर जगराते में गाते थे टोनी, थ्रोबैक वीडियो देख फैंस कर रहे ऐसे ऐसे कमेंट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर कक्कड़ परिवार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नेहा और सोनू कक्कड़ गाना गाते नजर आ रहे हैं। जबकि टोनी कक्कड़ पीछे माइक पर बैकग्राउंड में अपनी आवाज दे रहे हैं। इस वीडियो में टोनी कक्कड़ को पहचान पाना मुश्किल हो रहा है।
अभी हाल ही में नौ अप्रैल को टोनी कक्कड़ ने अपना 37वां जन्मदिन मनाया था। इस सेलिब्रेशन के दौरान का वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। नेहा कक्कड़ ने भी भाई टोनी को घर पर क्रिकेट पिच बनवाकर सरप्राइज दिया था। इसके अलावा टोनी ने अपना नया गाना 'ओह सनम' बर्थडे के दिन रिलीज किया।
बता दें कि नेहा कक्कड़ ने सिंगर रोहनप्रीत सिंह के साथ अक्टूबर 2020 में शादी रचाई थी। जिसके बाद से कपल अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। नेहा कक्कड़ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पति रोहनप्रीत के साथ मस्ती करती हुईं वीडियोज़ और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।