{"_id":"5e17f2b38ebc3e881c6ba2a3","slug":"neha-pendse-talk-about-her-wedding-with-shardul-says-i-m-also-not-virgin","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नेहा पेंडसे के पति का दो बार हो चुका है तलाक, अब एक्ट्रेस ने कहा- 'मैं भी तो वर्जिन नहीं हूं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नेहा पेंडसे के पति का दो बार हो चुका है तलाक, अब एक्ट्रेस ने कहा- 'मैं भी तो वर्जिन नहीं हूं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 10 Jan 2020 09:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Neha Pendse sangeet ceremony
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नेहा पेंडसे ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शार्दुल सिंह ब्यास से शादी कर ली। नेहा और शार्दुल की शादी मराठी रीति रिवाज से पांच जनवरी को हुई थी । हाल ही में नेहा ने अपने और शार्दुल के रिश्ते से जुड़ी कई बातें मीडिया से बताईं। नेहा ने बताया कि शार्दुल का पहले दो बार तलाक हो चुका है और उनके बच्चे भी हैं।
2 of 6
neha pendse
- फोटो : social media
इस पर लोगों ने नेहा को काफी ट्रोल भी किया । अब नेहा का फिर से बयान आया है। नेहा ने स्पॉटबॉय डॉट कॉम से बात करते हुए कहा, 'शार्दुल की दो शादियां हो चुकी हैं और हर शादी से उनकी एक-एक बेटी है। उन्होंने मुझसे कुछ भी नहीं छिपाया, मैं इस बारे में सब जानती हूं और वो भी तब से, जब से मैं उन्हें जानती हूं।'
3 of 6
neha pendse
- फोटो : social media
'लेकिन इससे क्या फर्क पड़ता है । जिंदगी यहां नहीं रुक जाती, शार्दुल बड़ी अच्छी तरह से सबकुछ बैलेंस करते हैं। शुरू से ही शार्दुल गंभीर थे लेकिन मेरे पहले ब्रेकअप्स की वजह से मेरे अनुभव काफी खराब रहे थे । मैं उस वक्त यही सोच रही थी कि काम से काम रखते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
neha pendse
- फोटो : social media
'मुझे उनकी जो बात अच्छी लगी वो दूसरी और तीसरी मुलाकात में ही समझ आ गई कि उन्होंने मुझे सीधे कहा कि मैं तुम्हें डेट कर तुम्हारे बारे में जानना चाहता हूं। इस पर मैंने कहा था ''मैं 35 साल की हूं, 20 की नहीं कि देखते हैं कि कैसे चलता है या नहीं और ना ही मैं वर्जिन हूं।'
विज्ञापन
5 of 6
Neha Pendse
- फोटो : instagram
'लोग क्यों उनके तलाकशुदा होने पर बात कर रहे हैं। मैं भी तो वर्जिन नहीं हूं। मैं उनकी तारीफ करती हूं कि उन्होंने शादी पर भरोसा जताया, मेरे मामले में तो शादी तक बात आते-आते आदमी लापता हो गया।' नेहा ने अपने रिश्तों के बारे में कहा था, 'शादी से पहले मैं तीन बार रिलेशन में रह चुकी थी हालांकि किसी से मेरा रिश्ता लंबा नहीं चला। इन असफलताओं ने ही मुझे मजबूत बनाया।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।