फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Neil Nitin Mukesh Birthday: बतौर बाल कलाकार इन फिल्मों में नजर आए थे अभिनेता, अरेंज मैरिज कर सभी को कर दिया था हैरान

Fri, 15 Jan 2021 08:35 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 15 Jan 2021 08:35 AM IST
विज्ञापन
Neil Nitin Mukesh Birthday Know Some Lesser Known Facts About Actor His Real Name and Personal Professional Life
नील नितिन मुकेश - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश का जनाम 15 जनवरी 1982 को हुआ था। इस साल नील अपना 38वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। नील नितिन मुकेश का जन्म मुंबई में ही हुआ था। फिल्मी सबैकग्राउंड में होने की वजह से नील को अभिनय में शुरुआत से ही रुचि थी। नील नितिन मुकेश कई फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत चुके हैं लेकिन बावजूद इसके वो कोई सोलो सुपरहिट फिल्म देने में कामयाब साबित नहीं हो पाए। नील के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...

Neil Nitin Mukesh Birthday Know Some Lesser Known Facts About Actor His Real Name and Personal Professional Life
नील नितिन मुकेश - फोटो : सोशल मीडिया

नील नितिन मुकेश सिंगर मुकेश के पोते और सिंगर नितिन मुकेश के बेटे हैं। अक्सर नील नितिन मुकेश अपने नाम को लेकर किसी न किसी मजाक का हिस्सा बन जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये नाम भी नील नितिन मुकेश का अधूरा नाम है। दरअसल उनका पूरा नाम 'नील नितिन मुकेश चंद माथुर' है। नील नितिन मुकेश का नाम दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने एस्ट्रोनॉट 'नील आर्मस्ट्रांग' के नाम पर रखा था।

Neil Nitin Mukesh Birthday Know Some Lesser Known Facts About Actor His Real Name and Personal Professional Life
नील नितिन मुकेश - फोटो : सोशल मीडिया

नील नितिन मुकेश ने बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 'विजय' और 'जैसी करनी वैसी भरनी' में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया था। बतौर मुख्य अभिनेता नील ने फिल्म जॉनी गद्दार से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके अलावा नील, जॉन- कटरीना के साथ 'न्यूयॉर्क', प्रभास- श्रद्धा के साथ 'साहो' के साथ ही कई अन्य फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Neil Nitin Mukesh Birthday Know Some Lesser Known Facts About Actor His Real Name and Personal Professional Life
neil

वहीं बात करें नील नितिन मुकेश की लव लाइफ के बारे में तो नील ने फैसन डिजाइनर प्रियंका भाटिया को डेट किया था। दोनों के रिलेशनशिप की खबरें नील के डेब्यू के बाद से ही काफी जोरों पर थीं। दोनों को कई मौकों पर साथ भी देखा जाता रहा है। लेकिन नील और प्रियंका का रिलेशनशिप ज्यादा नहीं चल पाया। दरअसल साल 2010 में नील की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ 'लफंगे परिंदे' फिल्म आई थी। इस फिल्म के बाद दीपिका और नील के रिलेशनशिप में होने खबरें सामने आईं। जिस वजह से नील और प्रियंका का रिश्ता टूट गया।

विज्ञापन
Neil Nitin Mukesh Birthday Know Some Lesser Known Facts About Actor His Real Name and Personal Professional Life
neil nitin mukesh - फोटो : amar ujala

इसके बाद नील नितिन मुकेश ने साल 2017 में रुक्मिनी सहाय से शादी कर सभी को चौंका दिया था। नील और रुक्मिनी की अरेंज मैरिज हुई थी। इन दोनों की एक प्यारी सी बेटी भी है। बेटी का नाम नुर्वी रखा गया था। नील अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ कई तस्वीरें साझा करते रहते हैं। दोनों बाप बेटी की जोड़ी को नील के फैंस भी खूब पसंद करते हैं।

पढ़ें: बी-ग्रेड फिल्मों में काम करती थीं मान्यता, संजय दत्त से शादी करते ही ऐसे बदल गई किस्मत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed