{"_id":"5ba78170867a55019f2c915e","slug":"neil-nitin-mukesh-daughter-nurvi-first-photo-revealed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'तैमूर' से भी बेहद अलग है नील नितिन मुकेश की बेटी का नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'तैमूर' से भी बेहद अलग है नील नितिन मुकेश की बेटी का नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में एक्टर नील नितिन मुकेश और रुक्मिणी सहाय एक बेटी के पैरेंट्स बन गए हैं । इस बात की जानकारी खुद नील नितिन मुकेश ने दी थी । परिवार में अब खुशी का माहौल है । रुक्मिणी ने ब्रीच कैंडी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया ।
2 of 5
neil nitin mukesh
नील ने अपनी बेटी का नाम नुर्वी नील मुकेश रखा है । नील नितिन मुकेश ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मुझे और रुक्मिणी को यह ऐलान करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारे घर पर नुर्वी नाम की एक परी ने जन्म लिया है। पूरे परिवार में इस समय खुशी का माहौल है । बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं।’
3 of 5
neil nitin mukesh
आज यानी रविवार को नील अपनी पत्नी और बेटी के साथ हॉस्पिटल के बाहर नजर आए । मीडिया ने नील की बेटी को अपने कैमरे में कैद किया । नील की बेटी नुर्वी अपने पैरेंट्स की तरह बेहद खूबसूरत है । बता दें कि नील और रुक्मिणी की शादी पिछले साल 2017 में हुई थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
neil nitin mukesh
बीते दिनों जब नील अपने होने वाले बच्चे के लिए दुबई शॉपिंग करने गए थे तब उन्होंने मीडिया को बताया था कि हम लोग पहले जब दुबई शॉपिंग करने आते थे तो अपने लिए चीजें खरीदते थे । इस बार हम अपने होने वाले बच्चे के लिए शॉपिंग करने आए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
neil nitin mukesh
'हम लोग अभी सारी चीजें सामान्य रंग की ले रहे हैं क्योंकि हमें नहीं पता है कि हमारे घर बेटा आने वाला है या फिर बेटी । मैं बस चाहता हूं कि रुकमणि मुस्कुराती रहे। जब हम लोग बच्चों के सेक्शन में खरीददारी करने पहुंचे तो हमें छोटे-छोटे कपड़े और चीजें देखकर कर काफी खुशी हुई। यह हमारे लिए शब्दों में बयान न किया जाने वाला एक्पीरियंस था।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।