नील नितिन मुकेश बॉलीवुड में 18 साल से भी ज्यादा समय से सक्रिय हैं। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने 'जॉनी गद्दार', 'न्यूयॉर्क' और 'जेल' जैसी फिल्मों में काम किया है। वह मशहूर सिंगर नितिन मुकेश के बेटे और गायक मुकेश के पोते पोते हैं।
Neil Nitin Mukesh: कौन हैं नील नितिन मुकेश के एक्टिंग गुरु? अभिनेता बोले- उन्हें पिता की तरह सम्मान देता हूं
Neil Nitin Mukesh's Acting Guru: नील नितिन मुकेश ने हाल ही में अपनी पहले एक्टिंग गुरु की जमकर तारीफ की। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उनकी शानदार अदाकारी के पीछे अनुपम खेर का भी हाथ है। दरअसल, अनुपम खेर नील के पहले गुरु रहे हैं। नील ने उनकी एक्टिंग स्कूल 'एक्टर प्रिपेयर्स' से ट्रेनिंग ली है। इस स्कूल ने उनकी एक्टिंग को निखारा। गुरुवार को नील ने अपने पुराने दिनों को याद किया। वह 'एक्टर प्रिपेयर्स' में स्टूडेंट थे, जहां उनके साथ ऋतिक रोशन, अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा और जुगल हंसराज भी पढ़ते थे। इस बार नील वहां मेहमान बनकर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्टूडेंट्स को एक खास लेक्चर दिया।
Ananya Pandey: इस खास शख्स ने की अनन्या की तारीफ, शेयर किया 'केसरी 2’ का ट्रेलर, जानिए कौन है वो?
उन्होंने अनुपम खेर का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, "यह मेरे लिए खास पल है। अनुपम सर मेरे परिवार के करीब हैं। मैं उन्हें पिता की तरह सम्मान देता हूं। वह मेरे पहले गुरु थे और हमेशा रहेंगे। मैंने उनके साथ फिल्म 'विजय' में काम किया था। तब मैं बच्चा था। उसमें मैंने ऋषि कपूर का जूनियर रोल निभाया था। सेट पर हमने 'अक्कड़ बक्कड़ बंबे बो' गाना साथ गाया था। वो दिन बहुत यादगार थे।"
नील उस वक्त सिर्फ 15 साल के थे जब उन्होंने अनुपम की एक्टिंग स्कूल जॉइन की थी। उन्होंने इस बारे में कहा, "जब मुझे पता चला कि अनुपम सर एक्टिंग स्कूल खोल रहे हैं तो मैंने ठान लिया कि मुझे वहां पढ़ना है। मेरी उम्र कम थी पर उन्होंने मुझे मौका दिया। उस पहले बैच में ऋतिक, अभिषेक जैसे सितारे थे। अनुपम सर की फिल्में देखकर मैं बहुत प्रभावित हुआ था। कॉमेडी, विलेन, फैमिली रोल - हर किरदार में वह कमाल करते हैं। वे एक गिरगिट की तरह ढल जाते हैं। मेरे लिए वे दुनिया के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं।" उन्होंने आगे कहा, "अनुपम सर खुद एक संस्थान हैं। उनसे बहुत कुछ सीखा। आज उनके स्कूल में लेक्चर देना मेरे लिए सम्मान की बात है।"
हाल ही में नील की फिल्म 'हिसाब बराबर' रिलीज हुई थी। यह एक ड्रामा फिल्म थी जो भ्रष्टाचार पर आधारित थी। यह फिल्म सीधा ओटीटी पर रिलीज की गई थी। फिल्म में आर माधवन भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे।