{"_id":"5c3c92a2bdec227395216421","slug":"neil-nitin-mukesh-to-rakesh-roshan-these-five-bollywood-actor-got-arranged-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए 5 ऐसे बॉलीवुड सितारे, जो अफेयर्स को लेकर रहे चर्चा में, पर अरेंज मैरिज कर बसाया घर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
देखिए 5 ऐसे बॉलीवुड सितारे, जो अफेयर्स को लेकर रहे चर्चा में, पर अरेंज मैरिज कर बसाया घर
Mon, 14 Jan 2019 07:53 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 14 Jan 2019 07:53 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actor
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के ज्यादातर सितारे लव मैरिज करने पर विश्वास रखते हैं। कुछ स्टार कपल तो शादी से पहले भी और शादी के बाद भी हमेशा चर्चा में रहे। वहीं आपको जानकर हैरानी होगी आपके कुछ फेवरेट स्टार ऐसे भी हैं जिनके शादी से पहले कई हीरोइनों के साथ अफेयर रहे, लेकिन उन्होंने शादी परिवार की मर्जी से या यूं कहें की अरेंज मैरिज की। जी हां बॉलीवुड की ऐसे कई अभिनेता हैं जो सुपरहिट भी रहे जिन पर कई हीरोइनों ने जान भी छिड़की लेकिन उन्होंने शादी अपने परिवार वालों की मर्जी से की। इन्हीं सितारों में से एक कलाकार नील नितिन मुकेश भी हैं।वह अपना जन्मदिन 15 जनवरी को मानते हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं ऐसे ही सितारों के बारे में।
गोविंदा
- फोटो : file photo
गोविंदा
एक्टर गोविंदा 90 के दशक के सुपरहिट कलाकारों में से एक रहे हैं। उनकी फिल्मों को आज भी दर्शक काफी पसंद करते हैं। एक समय था जब गोविंदा के अफेयर की खबरें कई हीरोइनों के साथ जुड़ीं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि गोविंदा ने अरेंज मैरिज की है। उनकी पत्नी का नाम सुनिता है।

विवेक ओबेरॉय
- फोटो : file photo
विवेक ओबेरॉय
'मस्ती', 'शूटआउट एट लोखंडवाला' जैसी कई शानदार फिल्म देने वाले विवेक ओबेरॉय के अफेयर की चर्चा तो ऐश्वर्य राय तक के साथ भी रही, लेकिन उन्होंने भी अरेंज मैरिज की। विवेक ओबरॉय ने कर्नाटक के मंत्री जीवाराज अल्वा की बेटी प्रियंका से शादी की थी।

नील नितिन मुकेश-रुक्मणि सहाय
- फोटो : file photo
नील नितिन मुकेश
एक्टर नील नितिन मुकेश ने उस समय अपने फैंस को हैरान कर दिया था जब उन्होंने पिछले साल फरवरी में चोरी-छिपे अरेंज मैरिज कर ली थी। उनकी पत्नी का नाम रुक्मणी है। नील नितिन मुकेश भी कई बॉलीवुड हीरोइनों के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। उनके अफेयर की चर्चा अभिनेत्री सोनल चौहान और साशा आगा के साथ रह चुकी है।

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
- फोटो : file photo
शाहिद कपूर
यह बात शायद सभी को पता हो कि शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत से साल 2015 में अरेंज मैरिज की थी। शाहिद और करीना कपूर के अफेयर के खबरें लंबे समय तक रही थीं। लेकिन उन्होंने करीना से शादी न करने के बजाय मीरा से शादी की।