सब्सक्राइब करें

बॉक्स आफिस पर ब्रह़मास्त्र छोड़ने की तैयारी में सलमान, रणबीर कपूर को कड़ी टक्कर देगी ये फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Mon, 14 Jan 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan film Dabangg 3 and Ranbir Kapoor film Brahmastra will clash on box office
सलमान खान - फोटो : Facebook
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की फिल्म सीरीज दबंग उनकी सुपरहिट फिल्मों में से एक है। दंबग की अब तक 2 फिल्में आईं है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया और इन फिल्मों ने अच्छा-खासा कलेक्शन भी किया है। अब भाईजान ने अपनी सुपरहिट फिल्म की शूटिंग को रोकते हुए दंबग 3 की शूटिंग की तैयारी शुरू करने का फैसला किया है।
Trending Videos
Salman Khan film Dabangg 3 and Ranbir Kapoor film Brahmastra will clash on box office
salman khan - फोटो : Instagram
सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भारत को लेकर चर्चा में हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म की लगभग शूटिंग जल्द पूरी होने वाली है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो सलमान खान फिल्म भारत के बाद किक 2 की शूटिंग शुरू करने वाले थे, लेकिन खबर है कि वह किक 2 की शूटिंग को शुरू ना करने के बजाय दंबग 3 की शूटिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan film Dabangg 3 and Ranbir Kapoor film Brahmastra will clash on box office
दबंग 3 - फोटो : Poster
भाईजान इस साल क्रिसमस पर 'किक 2' को रिलीज करने वाले थे। बताया जा रहा है कि फिल्म 'दबंग 3' काफी समय से फ्लॉर पर आने से रुकी हुई है। इसलिए उन्होंने भारत के बाद 'दबंग 3' की शूटिंग को शुरू करने का फैसला किया है। खबरों मानें तो किक 2 की जगह इस साल क्रिसमस पर अब 'दबंग 3' सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
Salman Khan film Dabangg 3 and Ranbir Kapoor film Brahmastra will clash on box office
brahmastra - फोटो : file photo
खास बात यह है कि साल 2019 के क्रिसमस पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी रिलीज हो सकती है। बताया जा रहा है कि 'ब्रह्मास्त्र' 20 दिसंबर को रिलीज होगी। हालांकि अभी तक इन दोनों फिल्मों की आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन यह दोनों फिल्में एक साथ रिलीज होती हैं तो बॉक्स-ऑफिस बड़ा क्लैश देखने को मिल सकता है। 
विज्ञापन
Salman Khan film Dabangg 3 and Ranbir Kapoor film Brahmastra will clash on box office
ब्रह्मास्त्र - फोटो : file photo
आपको बता दें कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया-रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन और मोनी रॉय भी हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो इस फिल्म को सीक्वल अनुसार रिलीज किया जाएगा। वहीं फिल्म दबंग 3 का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं, जबकि प्रोड्यूसर अरबाज खान और सलमान खान हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed