फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हीरो के बाद अब फिल्मों में विलेन बनकर हाथ जमा रहे हैं नील नितिन मुकेश,साहो में बनेंगे खतरनाक खलनायक

Tue, 06 Nov 2018 08:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Nov 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
Neil Nitin Mukesh will seen in Prabhas film saaho
neil nitin mukesh - फोटो : file photo
पिछले महीने नील नितिन मुकेश की फिल्म दशहरा कब आई और कब गई किसी को पता नहीं चला। वैसे तो 2019 में उनकी दो बॉलीवुड फिल्में आनी हैं परंतु उन्हें सबसे ज्यादा आशा दो भाषाओं (हिंद और तेलुगु) में बन रही तीसरी फिल्म प्रभास स्टारर साहो से है। इसमें नील नेगेटिव किरदार में हैं। बीते कुछ वर्षों में नील हीरो के रोल न मिलने पर फिल्मों में विलेन बनकर आए हैं। सलमान खान की प्रेम रतन धन पायो और गोलमाल 4 में वही विलेन थे।
Neil Nitin Mukesh will seen in Prabhas film saaho
Neil Nitin Mukesh - फोटो : file photo
यही नहीं, उन्होंने तमिल फिल्मों में भी विलेन के रूप में ही जगह बनाई है। 2012 में अब्बास-मस्तान की प्लेयर्स में सबसे पहले खलनायक बने नील ने जब 2014 में साउथ में निर्देशक मुरुगादौस की तमिल फिल्म कथथि में विलेन का रोल निभाया तो वहां नए दरवाजे खुल गए। साहो में प्रभास के विरुद्ध नील ही नजर आएंगे। उन्हें इस फिल्म से खुद के जमने की बहुत उम्मीदें हैं।
 
Neil Nitin Mukesh will seen in Prabhas film saaho
Neil Nitin Mukesh - फोटो : file photo
सूत्रों के अनुसार भव्य बजट की साहो में नील ही प्रभास के मुख्य शत्रु बने हैं और उनकी वजह से ही फिल्म का पूरा एक्शन है। क्लाइमेक्स में दोनों के बीच जोरदार लड़ाई होती है। इसमें नील भले ही हार जाते हैं परंतु इससे पहले अपना असर छोड़ते हैं। फिल्म में श्रद्धा कपूर नायिका हैं। सूत्रों का कहना है कि साहो के बाद नील तमिल की तरह तेलुगु में भी विलेन के रूप में स्थापित होकर डिमांड में आ जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Neil Nitin Mukesh will seen in Prabhas film saaho
Saaho Star - फोटो : file photo
वैसे नील को बॉलीवुड में बतौर हीरो बड़ी सफलता का इंतजार है। अगले साल वह फिल्म फिरकी और बायपास रोड में नजर आएंगे। बायपास रोड की कथा-पटकथा उन्होंने ही लिखी है। वही इसके प्रोड्यूसर हैं। इस फिल्म से उनके भाई नमन निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed