फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या हॉलीवुड में वक्त बर्बाद कर रही हैं प्रियंका, यकीं न हो तो देख लें इस फिल्म का ट्रेलर

Mon, 05 Nov 2018 02:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Nov 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra career in hollywood cinema
priyanka chopra - फोटो : file photo
प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्मों में क्या दो-पांच मिनट वाली स्टार हैं? पिछले हफ्ते उनकी एक और अमेरिकी फिल्म इजंट इट रोमांटिक का ट्रेलर रिलीज हुआ और देखने वाले हैरान रह गए कि आखिर वह इसमें क्या कर रही हैं? ट्रेलर में मुख्य भूमिका से वह बहुत अलग बमुश्किल चार-पांच सेकेंड के लिए नजर आती हैं। इससे पहले प्रियंका की एक और हॉलीवुड फिल्म अ किड लाइक जेक में भी लगभग यही स्थिति थी।
Priyanka Chopra career in hollywood cinema
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : file photo
हालांकि इसमें संदेह नहीं कि वह इजंट इट रोमांटिक से बेहतर उसमें थीं। इजंट इट रोमांटिक अगले साल वेलेंटाइन डे पर रिलीज होनी है परंतु इसके ट्रेलर में ऐसा कुछ खास नहीं कि प्रियंका या फिल्म निर्माता इससे भारतीय दर्शकों को आकर्षित कर सकें। इजंट इट रोमांटिक का ट्रेलर देखने के बाद बॉलीवुड में यह चर्चा होने लगी है कि क्या प्रियंका हॉलीवुड में अपना वक्त बर्बाद कर रही हैं?
Priyanka Chopra career in hollywood cinema
Priyanka Chopra Nick Jonas - फोटो : file photo
ताजा फिल्म का ट्रेलर मुख्य रूप से अभिनेत्री रेबेल विल्सन पर केंद्रित है। जबकि आधे से ज्यादा ट्रेलर निकल जाने के बाद प्रियंका कुछ पल के लिए नजर आती हैं। बॉलीवुड में लोग और फैन्स चकित हैं कि प्रियंका को हॉलीवुड फिल्म में छुट-पुट के रोल स्वीकारने की क्या जरूरत पड़ी है। अ किड लाइक जेक में भी वह सेकेंड लीड में थी और मुख्य कहानी में उनका रोल बहुत महत्वपूर्ण नहीं था। उस फिल्म के अमेरिका में रिलीज होने के बाद प्रियंका को कोई फायदा नहीं हुआ। नई फिल्म नहीं मिली। बॉलीवुड में कई निर्माता निर्देशक मान रहे हैं कि अमेरिका में प्रियंका की स्थिति वन शो वंडर जैसी हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra career in hollywood cinema
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : file photo
बीते तीन-चार साल में जब से प्रियंका अमेरिका गईं, उनके बारे में बड़ी-बड़ी बातों को ऐसे प्रचार किया गया कि यूएस में बड़ी स्टार बन चुकी हैं और आने वाले वक्त में वह हर तरफ छा जाएंगी। परंतु सच यह है कि वह टीवी सीरियल क्वांटिको के पहले सीजन की लोकप्रियता से आगे नहीं बढ़ पाईं। दूसरा सीजन इस तरह फ्लॉप रहा कि निर्माताओं ने तीसरे सीजन का आइडिया ही ड्रॉप कर दिया। अमेरिकी टीवी शो बेवॉच पर आधारित फिल्म में प्रियंका को मुख्य नेगेटिव किरदार जरूर मिला परंतु वह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही। 
 
विज्ञापन
Priyanka Chopra career in hollywood cinema
priyanka chopra - फोटो : file photo
इसके बाद जिन दो फिल्मों की चर्चा हुई उनमें प्रियंका का रोल ऐसा नहीं है जो बताता हो कि उनके लिए वहां खास भूमिकाएं लिखी जा रही हैं। सलमान की भारत को जिस हॉलीवुड फिल्म के लिए प्रियंका ने छोड़ा था, वह शूटिंग शुरू होने से पहले ही बंद हो चुकी है। अत: फिलहाल हॉलीवुड में प्रियंका के लिए कोई रास्ता नहीं खुला है। सवाल उठ रहे हैं कि इस मोड़ से प्रियंका का करिअर किस दिशा में जा रहा है?हॉलीवुड के कारण प्रियंका ने बॉलीवुड के बड़े-बड़े प्रोजेक्ट ठुकराए हैं और इस वजह से यहां उनका करिअर नीचे आ चुका है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed