फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी की तैयारियों के बीच दिखा प्रियंका चोपड़ा का नया लुक, नई फिल्म का पोस्टर रिलीज

Mon, 05 Nov 2018 02:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Nov 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra produce film Pahuna The Little Visitors release date has been announced
priyanka chopra
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाली खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा जल्द अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। शादी के तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा की नई फिल्म का पोस्टर सामने आ गया है। साथ ही साथ फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा हो गई है। उनके फैंस फिल्म के पोस्टर को काफी पसंद भी कर रहे हैं।
Priyanka Chopra produce film Pahuna The Little Visitors release date has been announced
Pahuna - The Little Visitors - फोटो : twitter
प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म का नाम 'पाहुना- द लिटिल विजिटर्स' है। इस फिल्म को प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा पर्पल पेबल पिक्चर्स के बैनर तले प्रोड्यूस कर रही हैं। 'पाहुना- द लिटिल विजिटर्स' के पोस्टर को प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने पोस्टर रिलीज करते हुए फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी। फिल्म 'पाहुना- द लिटिल विजिटर्स' 7 दिसबंर को भारत के सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

 
Priyanka Chopra produce film Pahuna The Little Visitors release date has been announced
priyanka chopra - फोटो : file photo
बात करें फिल्म की कहानी की तो यह तीन छोटे नेपाली बच्चों पर आधारित है। यह तीनों नेपाल में एक शांति वार्ता के बाद अपने माता-पिता से अलग हो जाते हैं। इसके बाद वह अपना घर बनाकर जिंदगी को नए सिरे से जीना शुरू करते हैं। कहानी इन्हीं बच्चों कि इर्द-गिर्द घूमती है। खास बात यह है कि 'पाहुना- द लिटिल विजिटर्स' को कांस फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया जा चुका है। यहां पर इस फिल्म ने काफी तारीफ बटोरी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra produce film Pahuna The Little Visitors release date has been announced
PRIYANKA CHOPRA - फोटो : self
बात करें प्रियंका चोपड़ा की शादी की तो हाल ही में प्रियंका चोपड़ा का ब्राइडल शॉवर हुआ। इसके साथ ही उनकी शादी से जुड़े रीति-रिवाजों का मनाने का जश्न भी शुरू हो गया है। इस बीच खबर है कि उनकी शादी में जिन मेहमानों को बुलाया जा रहा है उनकी लिस्ट तैयार हैं। यानी बॉलीवुड की देसी गर्ल की शादी के कार्ड अब बंटने लगे हैं।
विज्ञापन
Priyanka Chopra produce film Pahuna The Little Visitors release date has been announced
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : file photo
खबरों की मानें इस शाही शादी में कपूर खानदान से लेकर खान सुपरस्टार्स नजर आने वाले है। एक सूत्र की मानें तो प्रियंका ने अपनी शादी का न्यौता बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को खासतौर से भेजा है। सूत्र ने जानकारी दी है कि सलमान के साथ-साथ उनके पूरे परिवार जैसे कि अर्पिता,आयुष, अरबाज खान, सोहेल,सीमा, अलविरा, अतुल अग्निहोत्री और सलीम को भी प्रियंका ने अपनी ग्रैंड शादी में शामिल होने के लिए निमंत्रण कार्ड भेजा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed