फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवादों से करण जौहर का है पुराना नाता, नेपोटिज्म से लेकर सुशांत सिंह राजपूत केस में हो चुके ट्रोल

Sun, 22 Nov 2020 09:29 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 22 Nov 2020 09:29 AM IST
विज्ञापन
Nepotism to sushant singh Rajput when karan johar involving controversies
करण जौहर, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/karanjohar

फिल्ममेकर करण जौहर का विवादों से पुराना नाता है। बॉलीवुड के सबसे स्टाइलिश और लोकप्रिय सितारों में से एक करण जौहर हमेशा खुलकर बात करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में उनका विवादों में घिरना भी जाहिर है। तो चलिए इसी कड़ी में उन पांच मौकों के बारे में बताते हैं जब करण जौहर को ट्रोल किया गया।

Nepotism to sushant singh Rajput when karan johar involving controversies
करण जौहर - फोटो : instagram/karanjohar

साल 2015 में जब अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक विवाह को मान्यता दे दी तो सोशल मीडिया पर करण जौहर को ट्रोल किया जाने लगा। करण इस मामले में चुप नहीं बैठे और करारा जवाब देते हुए लिखा- ‘यह बहुत दुखद है जब ट्विटर पर कुछ लोगों द्वारा एक सफल आंदोलन का मजाक उड़ाया जा रहा है। शर्म की बात है।‘

Nepotism to sushant singh Rajput when karan johar involving controversies
करण जौहर - फोटो : instagram/karanjohar

करण जौहर और शाहरुख खान की दोस्ती इंडस्ट्री में जानी जाती है हालांकि बीच में दोनों के बीच विवाद की भी खबरें थीं। 2017 में करण जौहर ने स्वीकार किया कि उनके और शाहरुख खान के बीच कुछ दूरी थी लेकिन वे फिर से साथ आ गए। दोनों के मन में एक दूसरे के लिए बहुत प्यार और सम्मान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nepotism to sushant singh Rajput when karan johar involving controversies
करण जौहर - फोटो : instagram/karanjohar

बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर करण जौहर अक्सर निशाने पर रहते हैं। कॉफी विद करण शो में कंगना रणौत ने उन पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने वाला फिल्ममेकर बताया। दरअसल करण जौहर अपनी फिल्मों में स्टारकिड्स को लॉन्च करते रहे हैं। इसी वजह से वे सोशल मडिया पर निशाने पर रहते हैं।

विज्ञापन
Nepotism to sushant singh Rajput when karan johar involving controversies
करण जौहर - फोटो : instagram/karanjohar

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एक बार फिर से करण जौहर को ट्रोल किया जाने लगा। सुशांत की मौत के बाद ऐसे कयास लगाए जाने लगे कि बॉलीवुड में गुटबाजी और भाई भतीजावाद की वजह से सुशांत परेशान हो गए थे। कहा जाने लगा कि करण जौहर और आदित्य चोपड़ा सुशांत सिंह राजपूत जैसे किसी आउटसाइडर की जगह स्टार किड्स को प्राथमिकता देते हैं। ऐसे में अभिनेता ने इन सबसे परेशान होकर खुदकुशी कर ली हालांकि ऐसी खबरें महज अफवाह साबित हुईं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed