फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंटरनेट पर फिर शुरू हुई करण जौहर के खिलाफ मुहिम, निशाने पर नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने जा रहा नया शो

Sun, 22 Nov 2020 08:20 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Sun, 22 Nov 2020 08:20 AM IST
विज्ञापन
Karan johar show the fabulous lives of bollywood wives and koffee with karan controversy
करण जौहर - फोटो : instagram/karanjohar

आने वाले शुक्रवार से नेटफ्लिक्स पर करण जौहर का शो ‘द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ प्रसारित होने जा रहा है। मधुर भंडारकर का दावा है कि ये शीर्षक उनके पास पंजीकृत है और करण जौहर इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते। इस बीच सोशल मीडिया पर करण जौहर के एक और शो 'कॉफी विद करण' के खिलाफ मुहिम छिड़ गई है।

Karan johar show the fabulous lives of bollywood wives and koffee with karan controversy
करण जौहर, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/karanjohar

14 जून को जब अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर में मृत पाया गया, उसके बाद से ही सोशल मीडिया पर सुशांत के प्रशंसक करण जौहर पर तरह तरह के आरोप लगाते रहे हैं।

Karan johar show the fabulous lives of bollywood wives and koffee with karan controversy
करण जौहर - फोटो : instagram/karanjohar

सोशल मीडिया पर करण जौहर के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग से लेकर मुंबई पुलिस तक से करण जौहर से इस मामले में पूछताछ की मांग की जा चुकी है। अब उनके टॉक शो 'कॉफी विद करण' को बंद करवाने की मांग उठ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan johar show the fabulous lives of bollywood wives and koffee with karan controversy
कॉफी विद करण - फोटो : इंस्टाग्राम

सोशल मीडिया पर लोग आरोप लगा रहे हैं कि करण के इस शो को बंद करवा देना चाहिए। इसके लिए इंटरनेट उपभोक्ता ऑनलाइन याचिकाएं भी दायर कर रहे हैं। इस शो के अलावा वह करण की फिल्मों का भी बहिष्कार करने की बात कर रहे हैं। उनका कहना है कि करण की फिल्मों में विवाद के अलावा और कुछ नहीं होता।

विज्ञापन
Karan johar show the fabulous lives of bollywood wives and koffee with karan controversy
मधुर भंडारकर, करण जौहर - फोटो : Twitter/Instagram

उधर, फिलहाल करण एक और मामले में अटक गए हैं। फिल्म निर्माता और निर्देशक मधुर भंडारकर ने करण जौहर की शिकायत इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन यानी इम्पा से की है। उन्होंने करण पर आरोप लगाया है कि करण ने 'द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' वेब सीरीज के लिए मधुर का शीर्षक 'बॉलीवुड वाइव्स' हड़प लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed