फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कुली नंबर 1' का ये एक्सपेरिमेंट कामयाब हुआ तो देश में बदल जाएगी सिनेमा देखने की तस्वीर

Sun, 22 Nov 2020 07:48 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Sun, 22 Nov 2020 07:48 AM IST
विज्ञापन
If this experiment of coolie no 1 is successful then the picture of watching cinema will change in the country
कुली नंबर 1 - फोटो : फिल्म

वरुण धवन और सारा अली खान की कॉमेडी फिल्म 'कुली नंबर 1' के निर्माता वाशु भगनानी और निर्देशक डेविड धवन ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो के साथ मिलकर एक ऐसा प्रयोग करने की कोशिश में हैं जो कामयाब हुआ तो देश में सिनेमा कारोबार की तस्वीर बदल सकती है। कोशिशें चल रही हैं कि फिल्म 'कुली नंबर 1' ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ सिंगल स्क्रीन वाले सिनेमाघरों में भी रिलीज हो। अभी जो फिल्में सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हो रही हैं उन्हें सिनेमाघरों में आने की इजाजत नहीं है और जो फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होती हैं, उनके ओटीटी पर आने की एक समय सीमा है।

If this experiment of coolie no 1 is successful then the picture of watching cinema will change in the country
सिनेमा हॉल - फोटो : अमर उजाला

मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने साफ कर दिया है कि वह ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होने देंगे। इसलिए, फिल्म 'कुली नंबर 1' के निर्देशक और निर्माता ने मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों से बात न करके, सिंगल स्क्रीन वाले सिनेमाघरों से बातचीत शुरू की है। और अच्छी बात यह है कि सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों के मालिक भी इस फिल्म को लेने के लिए तैयार हैं। क्योंकि, उनके सिनेमाघर अब तक घाटे में ही चल रहे हैं। उन्हें लगता है कि यह फिल्म सिनेमाघरों की ओर दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब रहेगी।

If this experiment of coolie no 1 is successful then the picture of watching cinema will change in the country
सिनेमा हॉल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘अमर उजाला’ ने इस खबर को लेकर कई सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों के मालिकों से बातचीत की। कानपुर स्थित श्याम पैलेस सिनेमाघर के मालिक अजय गुप्ता का कहना है कि उनके यहां फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' चल तो रही है लेकिन दर्शक न के बराबर ही हैं। उन्होंने कहा, 'अगर फिल्म 'कुली नंबर 1' सिनेमाघरों में आती है तो दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए जोखिम उठा सकते हैं। वैसे तो निर्माताओं ने यह फिल्म ओटीटी को बेच दी है लेकिन फिर भी हमारे बातचीत चल रही है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में भी रिलीज हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
If this experiment of coolie no 1 is successful then the picture of watching cinema will change in the country
लक्ष्मी और कुली नंबर 1 - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं, फिल्म वितरक मोहम्मद असलम का कहना है कि अगर 'कुली नंबर 1' जैसी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी तो बेशक इससे दर्शक जुटेंगे। असलम ने कहा, ''लक्ष्मी' जैसी फिल्में ओटीटी पर रिलीज हो गई। अगर यह फिल्म ओटीटी के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई होती तो दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में तहलका मच सकता था। लेकिन, इस बारे में किसी ने सोचा ही नहीं। अब 'कुली नंबर 1' के निर्माता बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, इसके विकल्प थोड़े कम बचते हैं। क्योंकि, वह ओटीटी के साथ पहले ही सौदा कर चुके हैं।'

विज्ञापन
If this experiment of coolie no 1 is successful then the picture of watching cinema will change in the country
कुली नंबर 1 - फोटो : फिल्म

इस बारे में ‘अमर उजाला’ ने ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो के प्रवक्ताओं से भी बात करने की कोशिश की। लेकिन, वह इस पर अपनी कोई भी प्रतिक्रिया देने से बचते हुए नजर आए। हालांकि, ओटीटी के सूत्रों ने बताया कि 'कुली नंबर 1' को सिनेमाघरों में भी रिलीज करने को लेकर बातचीत तो चल रही है लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं हो पाया है। इस बारे में अभी कुछ भी कहना बहुत जल्दबाजी होगा। फिलहाल इंतजार करने की जरूरत है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed