फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

13 साल की सरोज खान ने चार बच्चों के पिता से कर ली थी शादी, उम्र में था 30 साल का अंतर

Sun, 22 Nov 2020 07:48 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 22 Nov 2020 07:48 AM IST
विज्ञापन
birthday special saroj khan married 43 years old B Sohanlal when she was only 13
सरोज खान - फोटो : फाइल फोटो

बॉलीवुड एक्टर्स को अपने इशारों पर नचाने वाली मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान इसी साल 3 जुलाई को दुनिया छोड़कर चली गईं। उन्होंने अपने करियर में हर बड़े कलाकार को डांस सिखाया। माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी जैसी अभिनेत्रियों के बेहतरीन डांस के पीछे सरोज खान का ही हाथ था। उन्हें सब मास्टर जी कहकर पुकारते थे। बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए उन्हें बहुत संघर्ष का सामना करना पड़ा। 

birthday special saroj khan married 43 years old B Sohanlal when she was only 13
करीना कपूर, सरोज खान - फोटो : फाइल

सरोज खान का जन्म 22 नवंबर 1948 को मुंबई में हुआ था। कम ही लोगों को पता है कि उनका असली नाम निर्मला नागपाल था। उनके पिता का नाम किशनचंद सद्धू सिंह और मां का नाम नोनी सद्धू सिंह था। विभाजन के बाद सरोज खान का परिवार पाकिस्तान से भारत आ गया था। मात्र तीन साल की उम्र में सरोज ने बतौर बालकार फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। 

birthday special saroj khan married 43 years old B Sohanlal when she was only 13
सरोज खान - फोटो : फाइल

50 के दशक में सरोज खान ने बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया था। डांस की ट्रेनिंग उन्होंने कोरियोग्राफर बी.सोहनलाल से ली थी। सोहनलाल को 13 साल की सरोज खान पसंद आ गईं और फिर दोनों की शादी हो गई। उस समय सोहनलाल 43 साल के थे और साथ ही चार बच्चों के पिता भी थे। सरोज खान उस वक्त इतनी छोटी थीं कि उन्हें शादी का मतलब तक नहीं पता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
birthday special saroj khan married 43 years old B Sohanlal when she was only 13
Saroj Khan - फोटो : twitter

सोहनलाल से सरोज खान के तीन बच्चे हुए। इनमें से एक बच्चे की मौत जन्म से पहले ही हो गई। कुछ वक्त बाद दोनों अलग हो गए और फिर सरोज खान ने कभी शादी नहीं की। उन्होंने अपने दोनों बच्चों का पालन पोषण अकेले ही किया। इस दौरान उन्होंने बहुत परेशानियों का सामना किया। 

विज्ञापन
birthday special saroj khan married 43 years old B Sohanlal when she was only 13
माधुरी और सरोज खान - फोटो : फाइल

1974 में रिलीज हुई फिल्म 'गीता मेरा नाम' से सरोज एक स्वतंत्र कोरियोग्राफर बन गईं। हालांकि उनके काम को काफी समय बाद पहचान मिली। फिल्म 'मिस्टर इंडिया, 'नगीना', 'चांदनी', 'तेजाब', 'थानेदार' और 'बेटा' के गानों ने धूम मचा दी और सरोज खान की गिनती बॉलीवुड के बड़े कोरियाग्राफर्स में होने लगी। उन्होंने 3000 से ज्यादा गानों में कलाकारों को डांस सिखाया। उनके योगदान को बॉलीवुड कभी नहीं भूल पाएगा।

World Television Day: जब टीवी ने फिल्मों में रचा अजब संसार, इस जोड़ी का रोमांस देख गांव में हुई थू थू

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed