फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

12 लोगों के साथ एक ही फ्लैट में रहा करते थे कार्तिक आर्यन, एक डायलॉग ने बदल दी किस्मत

Sun, 22 Nov 2020 07:48 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 22 Nov 2020 07:48 AM IST
विज्ञापन
Birthday Special When Kartik Aaryan Continued To Live With 12 Flatmates Despite Doing 3 Films
कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram

प्यार का पंचनामा फिल्म से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाले अभिनेता कार्तिक आर्यन का जन्म मध्य प्रदेश राज्य के ग्वालियर शहर में 22 नवंबर 1988 को हुआ था। बचपन से ही कार्तिक एक्टर बनना चाहते थे और इसी सपने को लेकर जब वे मुंबई पहुंचे तो उन्हें बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। करोड़ों कमाने वाले कार्तिक कभी 12 लोगों के साथ एक ही फ्लैट में रहा करते थे।

Birthday Special When Kartik Aaryan Continued To Live With 12 Flatmates Despite Doing 3 Films
कार्तिक आर्यन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

कार्तिक आर्यन के घर पर शुरुआत से ही पढ़ाई वाला माहौल रहा। कार्तिक के पिता मनीष तिवारी और मां प्रगति तिवारी, दोनों पेशे से डॉक्टर हैं। उनका नाता दूर-दूर तक फिल्मी जगत में किसी से नहीं था लेकिन अपने अभिनय के दम पर और किसी की मदद के बिना, कार्तिक आज एक कामयाब कलाकार बन गए हैं।

Birthday Special When Kartik Aaryan Continued To Live With 12 Flatmates Despite Doing 3 Films
कार्तिक आर्यन - फोटो : फाइल

एक्टर बनने का सपना लेकर कार्तिक मुंबई आ गए और उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला ले लिया। यहां वे रोज ऑडिशन देने जाया करते थे। उस समय कार्तिक 12 लोगों के साथ एक ही फ्लैट में रहा करते थे। तीन फिल्में करने के बाद भी वे इन्हीं लोगों के साथ रहते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special When Kartik Aaryan Continued To Live With 12 Flatmates Despite Doing 3 Films
कार्तिक आर्यन - फोटो : फाइल

कार्तिक को उनकी पहली फिल्म फेसबुक के जरिए मिली थी। कहा जाता है कि निर्देशक लव रंजन ने फेसबुक पर कार्तिक की एक फोटो देखी थी। जिसके बाद उन्होंने कार्तिक को अपनी फिल्म के लिए ऑडिशन देने को कहा इसके बाद उन्हें ‘प्यार का पंचनामा’ फिल्म के लिए साइन कर लिया गया।

विज्ञापन
Birthday Special When Kartik Aaryan Continued To Live With 12 Flatmates Despite Doing 3 Films
कार्तिक आर्यन - फोटो : फाइल

प्यार का पंचनाम फिल्म में कार्तिक के अलावा और भी कई एक्टर भी थे लेकिन उनके पांच मिनट के मोनोलॉग की वजह से वे लोगों की नजरों में आए गए। कार्तिक ने इस फिल्म के हिट होने के बाद कहा था कि उन्होंने अपने इस 5.29 मिनट के मोनोलॉग को याद करने में पांच दिन लगाए थे और ये मोनोलॉग उन्होंने केवल दो टेक में ही बोल दिया था।

KBC 12: अमिताभ बच्चन ने सुनाया बाला साहेब ठाकरे संग मुलाकात का किस्सा, बताया क्यों था इतना गहरा रिश्ता

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed