हिचकी, गंदी बात, आपके आ जाने से और मेरी हानिकारक बीवी जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं अभिनेत्री लीना आचार्य का निधन हो गया है। लीना दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थीं जहां शनिवार को किडनी फेल होने की वजह से उनकी मौत हो गई। लीना के निधन की खबर सुनकर फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
किडनी फेल होने से अभिनेत्री लीना आचार्य का निधन और ड्रग मामले में भारती सिंह गिरफ्तार, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड को अलविदा कह चुकीं 'दंगल गर्ल' नाम से मशहूर जायरा वसीम ने अपने फैंस से एक गुहार लगाई है। जायरा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में अपने फैंस से गुजारिश करते हुए कहा कि वे उनकी तस्वीरें डिलीट कर दें। उन्होंने कहा कि वह जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू करना चाहती हैं।
बॉलीवुड छोड़ चुकीं जायरा वसीम शुरू करना चाहती हैं नई जिंदगी, फैंस से मांगी मदद
बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय कहे जाने वाले अभिनेता कार्तिक आर्यन का जन्म 2 नवंबर 1990 को हुआ था। कार्तिक इस साल अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। कार्तिक को बॉलीवुड में पहचान पहली ही फिल्म 'प्यार पंचनामा' से मिल गई थी। इस फिल्म में कार्तिक के किरदार को खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म के साथ कार्तिक आर्यन की फैन फॉलोइंग बन गई थी और वो बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय कहलाने लगे थे।
बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय कहलाते हैं कार्तिक आर्यन, पहली ही फिल्म से बना दिया था दर्शकों को दीवाना
कोरोना वायरस की वजह से देश में हुए लॉकडाउन के दौरान कई बड़े छोटे कलाकारों शादियां कीं। यह शादियां अलग-अलग कारणों से चर्चा में बनी रहीं। इसी दौरान एक और बड़ी शादी हुई लेकिन उसका जिक्र अब तक नहीं हुआ। क्योंकि, उसका खुलासा ही अब आकर हुआ है। और यह शादी की जाने-माने निर्देशक और कोरियोग्राफर प्रभुदेवा ने। जी हां! पिछले कुछ दिनों से लगातार खबरें आ रही हैं कि प्रभुदेवा ने अपनी भांजी से शादी कर ली है। लेकिन, अब सच्चाई सामने आ चुकी है। प्रभुदेवा ने अपनी भांजी से नहीं, बल्कि मुंबई की एक फिजियोथेरेपिस्ट से शादी की है।
नयनतारा से चूके प्रभुदेवा इस फिजियोथेरेपिस्ट के हुए, दूसरी शादी की भाई ने सुनाई पूरी परिणय कथा
मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक भारती ने पूछताछ में ड्रग्स के सेवन की बात कबूली है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम लगातार बॉलीवुड और छोटे पर्दे से जुड़ी हस्तियों के घर पर छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में एनसीबी की टीम ने शनिवार को कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर छापा मारा था।
ड्रग्स मामला: कॉमेडियन भारती सिंह गिरफ्तार, पति हर्ष से पूछताछ जारी, घर से मिला था गांजा