{"_id":"677793374c7d7275a70a4031","slug":"netflix-black-warrant-trailer-unlocks-the-formidable-gates-of-tihar-jail-from-the-eyes-of-its-former-jailer-2025-01-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Black Warrant: ब्लैक वारंट का ट्रेलर रिलीज, तिहाड़ जेल की दीवारों के पीछे की कहानी, शशि कपूर के पोते का डेब्यू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Black Warrant: ब्लैक वारंट का ट्रेलर रिलीज, तिहाड़ जेल की दीवारों के पीछे की कहानी, शशि कपूर के पोते का डेब्यू
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 03 Jan 2025 01:06 PM IST
सार
Black Warrant Trailer Release: ब्लैक वारंट का खौफनाक ट्रेलर आज कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ है। 10 जनवरी को रिलीज होने वाली इस सीरीज में शशि कपूर के पोते जहान कपूर नजर आएंगे। यह उनका बॉलीवुड डेब्यू है। आज ब्लैक वारंट के दमदार ट्रेलर ने दर्शकों को उत्साहित कर दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
ब्लैक वारंट का ट्रेलर हुआ जारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय सिनेमा के जाने-माने निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी की आगामी फिल्म 'ब्लैक वारंट' का दमदार ट्रेलक आज रिलीज हो चुका है। इस सीरीज में कुणाल कपूर के बेटे और शशि कपूर के पोते जहान कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसमें वह तिहाड़ के जेलर रहे सुनील गुप्ता का किरदार निभा रहे हैं।
2 of 5
शशि कपूर के पोते हैं जहान कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
निर्माताओं ने 'ब्लैक वारंट' का ट्रेलर जारी कर प्रशंसकों के बीच उत्साह पैदा कर दिया है। प्रशंसकों को ब्लैक वारंट का ट्रेलर खूब पसंद आ रहा है। जहान की अदाकारी की काफी तारीफ हो रही है। वेब सीरीज 'ब्लैक वारंट' का प्रीमियर 10 जनवरी, 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर किया जाएगा।
3 of 5
जहान कपूर का है बॉलीवुड डेब्यू
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्लैक वारंट में दिखाई जाएगी तिहाड़ जेल की दीवारों के पीछे की अनकही कहानी
- फोटो : सोशल मीडिया
विक्रमादित्य मोटवाने ने कहा, “ब्लैक वारंट ने हमें एक ऐसी दुनिया का पता लगाने का अवसर प्रदान दिया, जो अक्सर दृश्यों से छिपी रहती है- जो कठिन, जटिल और विरोधाभासों से भरी है। तिहाड़ जेल के माध्यम से सुनील के इस सफर को दिखाया गया है। नेटफ्लिक्स, अप्लॉज एंटरटेनमेंट और कॉन्फ्लुएंस मीडिया के साथ साझेदारी ने हमें एक ऐसी कहानी तैयार करने की अनुमति दी जो कच्ची, मनोरंजक और गहराई से मानवीय है। मैं दर्शकों द्वारा इस शक्तिशाली कहानी के भीतर की मानवता और धैर्य को उजागर करने का इंतजार नहीं कर सकता।"
Amitabh Bachchan: बिग बी ने दिया सुपरस्टार को मशवरा, 50 साल की उम्र तक करते रहना काम, फिर चाहे जो हो अंजाम
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।