ओटीटी प्लेटफॉर्म में इस वक्त एक से बढ़िया एक सीरीज और फिल्मों का दौर चल रहा है। यूजर्स को बढ़िया और मनोरंजनदायक कंटेंट मिल रहा है। सबसे खास बात है कि अलग-अलग जॉनर के दर्शकों को उसके हिसाब से कंटेंट देखने को मिल जाता है। ऐसे में अगर आप भी नेटफ्लिक्स पर सीरीज और फिल्में देखना पंसद करते हैं, तो आपको यह पता होना चाहिए की ट्रेंडिंग कंटेंट आपको कैसे मिलेगा, जिससे आपकी कोई भी फिल्म और सीरीज मिस न हो। सभी जानते हैं कि ओटीटी प्लेटफॉर्म में नेटफ्लिक्स दर्शकों की सबसे पहली पसंद बन गया है। इसकी वजह है कि यहां दर्शकों के एंटरटेनमेंट के लिए काफी कुछ है। यहां आपको एक्शन, हॉरर, डॉक्यूमेंट्री, ऐतिहासिक सीरीज, बायोग्राफी से लेकर काफी कुछ देखने को मिल जाता है। यह नवंबर का महीना चल रहा है और इस वक्त नेटफ्लिक्स पर आपके देखने के लिए बहुत कुछ है। शानदार सीरीज हैं और एक से एक नई फिल्में, जिनमें से कुछ रिलीज हो चुकी हैं और कुछ होने वाली हैं।
Netflix: अब आपकी कोई भी फिल्म और सीरीज नहीं होगी मिस, ऐसे मिल जाएगी हर हफ्ते की ट्रेंडिंग लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेटफ्लिक्स ने एक नई वेबसाइट लॉन्च की है, जहां कंपनी हर हफ्ते सबसे ज्यादा देखे गए शोज की जानकारी यूजर्स को देगी। कंपनी ने पहले भी कहा था कि वह दो मिनट व्यूविंग टाइम मेट्रिक को रैंक टॉप व्यू टाइटल में बदलेगी, जो बताएगा कि कितने घंटों तक इस कंटेंट को देखा गया है। इसे आसान तरीके से समझे, तो इससे आपको हर हफ्ते की नेटफ्लिक्स ट्रेंडिंग लिस्ट मिल जाएगी।
नेटफ्लिक्स ने इसमें फिल्म्स (अंग्रेजी), फिल्म्स (गैर-अंग्रेजी), टीवी (अंग्रेजी) और टीवी (गैर-अंग्रेजी) सेक्शन बना रखे है। जिसमें सबसे ज्यादा लोकप्रिय सीरीज और फिल्मों को दिखाया जाएगा। मतलब अब ढूंढने की जरुरत नहीं, क्योंकि वेबसाइट के सेलेक्टेड सेक्शन में आपको पता चल जाएगा कि आप कौन- सी सीरीज या फिल्म देख सकते हैं।
हर हफ्ते सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो के मेट्रिक्स जैसे ही दर्शकों के साथ साझा होंगे, उनको पॉपुलर कंटेंट यानी कि सीरीज और फिल्मों के बारे में जानकारी मिल जाएगी। यह रैंकिंग कुल देखे गये घंटों के हिसाब से टॉप की देखे गये सीरीज और फिल्मों की जानकारी देगी। नए साप्ताहिक शीर्ष 10 हब को नेटफ्लिक्स की शीर्ष फिल्मों और कई श्रेणियों में श्रृंखला की सूची के साथ अपडेट किया जाएगा।
यह सूची हर हफ्ते के मंगलवार को जारी होगी। इससे पहले सोमवार से रविवार तक नेटफ्लिक्स सामग्री की सफलता को ट्रैक करेगा। अगर आप किसी एक एपिसोड में किसी दृश्य को बार-बार देखते हैं, तो वह उस सीजन के कुल देखे जाने के घंटों में जुड़ जाएगा।