कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब में अपने गृह आधार अमृतसर ईस्ट सीट से विधानसभा चुनाव हार गए हैं। चुनाव में बहुमत हासिल करने के लिए आम आदमी पार्टी को बधाई देते हुए सिद्धू ने इसे पंजाब की जनता का जनादेश बताया है। उनकी हार के बाद से ही ट्विटर पर अर्चना पूरन सिंह ट्रेंड करने लगीं हैं।
Punjab Election Results: नवजोत सिंह सिद्धू की हार के बाद क्यों ट्रेंड हो रही हैं अर्चना पूरन सिंह?
क्यों ट्रेंड हो रहीं हैं अर्चना
ट्विटर पर अर्चना के ट्रेंड करने का कारण यह है कि सिद्धू की हार के बाद 'द कपिल शर्मा शो' में अर्चना पूरन सिंह की नौकरी पर काले बादल छा गए हैं। सिद्धू की हार के बाद एक बार फिर अटकलें तेज हो गईं कि वह कपिल शर्मा के शो में वापसी करेंगे। ऐसे में 2019 में अपनी जगह बनाने वाली अर्चना को शो से बाहर होना पड़ सकता है।
यदि शो से बाहर हुईं तो क्या करेंगी अर्चना
गौरतलब है कि 2021 में, जब सिद्धू ने कांग्रेस पार्टी में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, तब भी अर्चना ट्विटर पर ट्रेंड हो रहीं थीं। क्योंकि नेटिज़न्स ने अनुमान लगाया था कि सिद्धू राजनीति छोड़ कपिल शर्मा के शो में वापसी करेंगे। हालांकि अर्चना ने एक इंटरव्यू के दौरान स्पष्ट किया था कि "यह एक मजाक है जो कई सालों से चल रहा है। मुझे परवाह नहीं है, और मैं इसे बिल्कुल भी गंभीरता से नहीं लेती हूं। यदि सिद्धू मेरी जगह शो में दोबारा प्रवेश करेंगे, तो मेरे पास और भी कई काम होंगे, जिन्हें मैंने पिछले कुछ महीनों में ठुकरा रही हूं।”
इस अटकलों के साथ, नेटिज़न्स ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। ट्विटर यूजर यो यो फनी सिंह ने कहा, 'लगता है अर्चना पूरन सिंह द कपिल शर्मा शो से अपनी सीट गंवाने वाली हैं !'
Looks like Archana Puran Singh is going to lose her seat from The Kapil Sharma Show !! pic.twitter.com/l91stNYoaI Navjot Singh Sidhu lost his seat in Punjab election. Meanwhile during shooting for next episode --- 😂😂#TheKapilSharmaShow #NavjotSinghSidhu #ArchanaPuranSingh pic.twitter.com/3przE9nBqi Archana puran singh trying to save her seat after Sidhu election loss pic.twitter.com/zmEsuE1fdm