{"_id":"5fe1abc7ca9684629073b797","slug":"new-rules-of-maharashtra-government-put-disruption-into-bhumi-pednekar-and-bollywood-celebrities-foreign-visit-plan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र सरकार के नए नियमों ने रंग में डाला भंग, भूमि समेत तमाम सितारों ने रद्द किए विदेश दौरे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
महाराष्ट्र सरकार के नए नियमों ने रंग में डाला भंग, भूमि समेत तमाम सितारों ने रद्द किए विदेश दौरे
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Tue, 22 Dec 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
भूमि पेडनेकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना संक्रमण काल में लॉकडाउन के बाद लगातार काम करती रहीं अभिनेत्री भूमि पेडनेकर का क्रिसमस और नए साल के स्वागत के लिए बने फॉरेट ट्रिप प्लान पर महाराष्ट्र सरकार के नए आदेश ने पानी फेर दिया है। भूमि पेडनेकर अपनी बहन समीक्षा के साथ क्रिसमस मनाने दुबई जाने वाली थीं, लेकिन ऐन मौके पर आए महाराष्ट्र सरकार के आदेश की वजह से उनको अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी है। जानकारी के मुताबिक तमाम दूसरे सितारों ने भी अपनी विदेश यात्राएं इन्हीं नियमों के चलते रद्द कर दी हैं।
Trending Videos
2 of 5
भूमि पेडनेकर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
महामारी के बावजूद भूमि पेडनेकर के लिए 2020 का साल बड़ा दिलचस्प साबित हुआ। इस साल उनकी दो फिल्में ‘डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे’ तथा ‘दुर्गामती’ सामने आईं और दोनों ही सीधे ओटीटी पर रिलीज हुईं। इन दोनों फिल्मों को लेकर समीक्षकों और दर्शकों की जो भी प्रतिक्रिया रही हो, लेकिन दोनों फिल्मों में भूमि पेडनेकर की मेहनत को लोगों ने काफी सराहा है। भूमि ने इन दोनों फिल्मों का महामारी के दौरान जमकर प्रचार भी किया और इस बात का पूरा ख्याल रखा कि वह वायरस के संपर्क में हरगिज न आने पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
भूमि पेडनेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
भूमि इधर तमाम नए-नए ब्रांड्स की अंबेसडर भी बन रही हैं। उन्होंने इस साल प्रचार-प्रसार वाली छह बिल्कुल नई डील साइन की हैं। दर्शकों का उन पर भरोसा शुरू से रहा है और इन नए करारों से ये और मजबूत ही हुआ है। उनका एक पर्यावरण जागरूकता अभियान ‘क्लाइमेट वारियर’ भी खूब वाहवाही लूट रहा है। यहां तक कि भूमि के दबदबे को वैश्विक नागरिक पहल ‘काउंट अस इन’ ने भी समझा और भारत में अभियानों की संयुक्त योजना व रणनीति बनाने के लिए भूमि को तैनात किया है।
4 of 5
भूमि पेडनेकर
भूमि बताती हैं, “महामारी के बावजूद मैं सौभाग्यशाली रही कि इस साल मैंने दो फिल्में शूट और रिलीज कीं तथा कई ब्रांडों के साथ सहभागिता भी की है। पूरे साल भर मेरे हाथ में बहुत काम रहा है। मेरी वकील बहन समीक्षा का भी यह साल बड़ा व्यस्त गुजरा। ऐसे में हम बहनों ने फैसला किया था कि हमें थोड़ा अनवाइंड करने और एक-दूसरे के साथ रहने का थोड़ा समय निकालना ही चाहिए और इसी के लिए हमने दुबई ट्रिप की प्लानिंग की थी।”
विज्ञापन
5 of 5
भूमि पेडनेकर
हालांकि ऐसा लगता है कि भूमि की मां को अपनी बेटियों से दूर रहना बिल्कुल पसंद नहीं है। दोनों बेटियां अपनी मां को मुंबई में ही छोड़कर दुबई उड़ने वाली थीं, लेकिन ऐन मौके पर महाराष्ट्र सरकार ने रंग में भंग डाल दिया। अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर लगी रोक, रात के कर्फ्यू और दूसरे देशों से आने वालों के लिए अनिवार्य रूप से एकांतवास में रहने के नए नियमों के चलते भूमि और उनकी बहन समीक्षा अब दुबई नहीं जा रहीं। उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने जो भी कदम उठाए हैं, सबको उनका पालन करना ही चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X