सब्सक्राइब करें

पैरालिसिस के बाद शिखा मल्होत्रा की हालत में नहीं हो रहा कुछ खास सुधार, बोलीं- पता नहीं कब चल पाऊंगी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 22 Dec 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
bollywood actress shikha malhotra is recovering slowly after a stroke paralysis share pic on instagram
अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा - फोटो : Instagram - shikhamalhotraofficial

शाहरुख खान के साथ उनकी फिल्म फैन में नजर आईं अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा गंभीर स्ट्रोक और पैरालिसिस का शिकार हो गई थीं। इस वजह से शिखा की दाहिने तरफ का शरीर काम करना बंद कर दिया था और वो अपने हाथ-पैर नहीं उठा पा रही थीं। हाल ही में शिखा ने अपने स्वास्थ्य को लेकर अपडेट किया है। उन्होंने कहा कि वो रिकवर कर रही हैं लेकिन प्रोसेस काफी स्लो है। शिखा ने कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि वो अब कब चल सकेंगी। शिखा ने अपने इंस्टाग्राम से अपनी लेटेस्ट तस्वीरें भी साझा की हैं।

Trending Videos
bollywood actress shikha malhotra is recovering slowly after a stroke paralysis share pic on instagram
शिखा मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

इंटरव्यू के दौरान शिखा ने कहा कि मैं जिंदगी के सबसे बुरे दौर से गुजर रही हूं और इस समय वो हर किसी का सपोर्ट चाहती हैं। इसके अलावा शिखा ने कहा कि वो अपने काम को लेकर ईमानदार हैं, इसलिए वो अपने दर्शकों से भी थोड़ा सपोर्ट की अपील करती हूं। शिखा ने कहा कि मेरी तबीयत में सुधार तो है लेकिन प्रक्रिया काफी धीमी है। ऐसे में मुझे नहीं पता कि मैं कब चल पाउंगी।


View this post on Instagram

A post shared by Shikha Malhotra (@shikhamalhotraofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood actress shikha malhotra is recovering slowly after a stroke paralysis share pic on instagram
शिखा मल्होत्रा - फोटो : instagram/shikhamalhotraofficial

शिखा का कहना है कि वो अपने शरीर से काफी लाचार हैं, लेकिन वो जब भी अपनी फिल्म कांचली के बारे में सोचती हैं तो उनका दिल धड़क उठता है। हालांकि ज्यादा लोग इस फिल्म के बारे में नहीं जानते। बता दें कि शिखा को दस दिसंबर की रात 10 मेजर स्ट्रोक पड़ा था। उसी वक्त शिखा को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। इसके बाद उन्हें केम अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। स्ट्रोक के बाद शिखा के दाहिने शरीर का हिस्सा पैरालिसिस हो गया था। 

bollywood actress shikha malhotra is recovering slowly after a stroke paralysis share pic on instagram
शिखा मल्होत्रा - फोटो : instagram/shikhamalhotraofficial

फिल्मों में अपना करियर शुरू करने से पहले शिखा मल्होत्रा ने नर्सिंग का कोर्स किया था। यही कारण है कि जब देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ने लगे तो उन्होंने वॉलंटियर तरीके से नर्स के तौर पर मरीजो की देख-रेख करने का फैसला किया। हालांकि शिखा खुद भी कोरोना से संक्रमित हो गई थीं लेकिन उचित इलाज मिलने के बाद वो ठीक हो गई थीं।

विज्ञापन
bollywood actress shikha malhotra is recovering slowly after a stroke paralysis share pic on instagram
शिखा मल्होत्रा - फोटो : फाइल

शिखा मल्होत्रा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2007 में की थी। उन्होंने पहली बार फिल्म 'द वर्ल्ड अनसीन' में काम किया था। फैन के अलावा वह तापसी पन्नू के साथ फिल्म 'रनिंग शादी.कॉम' में नजर आई थीं। इस साल उनकी फिल्म 'कांचली' रिलीज हुई थी, जिसमें उन्होंने संजय मिश्रा के साथ काम किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed