{"_id":"581c36494f1c1bd6354369a7","slug":"new-song-from-wajah-tum-ho-is-full-of-intimacy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: इस गाने ने तोड़ी अश्लीलता की सारी हदें, कहां है सेंसर बोर्ड?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VIDEO: इस गाने ने तोड़ी अश्लीलता की सारी हदें, कहां है सेंसर बोर्ड?
Fri, 04 Nov 2016 05:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Fri, 04 Nov 2016 05:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिल्मों में बोल्ड और सेक्स सीन, चुंबन को लेकर जहां फिल्म इंडस्ट्री और सेंसर बोर्ड के बीच पहले सी ठनी हुई है वहीं अब एक ऐसा गाना सामने आया है जिसने अश्लीलता की सारी हदें तोड़ दी हैं। ये गाना फिल्म 'वजह तुम हो' का है जिसमें हीरोइन सना खान के साथ रजनीश दुग्गल रोमांस करते नजर आ रहे हैं। लेकिन इस गाने में जिसने सबसे ज्यादा हमारा ध्यान खींचा है वो हैं शर्लिन चोपड़ा।
वीडियो: इस गाने ने तोड़ दी हैं अश्लीलता की सारी हदें
2 of 5
इस गाने में अश्लीलता को प्रमुखता से दिखाया गया है। अर्धनग्न किरदार, चुंबन की भरमार और हद दर्जे के उत्तेजन दृश्यों से पूरा गाना पटा पड़ा है। एक तरफ जहां 'उडता पंजाब' के टाइटल पर सेंसर बोर्ड की सुई अटक जाती है और जेम्स बॉन्ड का चुंबन उसे अश्लील लगता है, वहीं सेंसर इस गाने को कैसे पास कर पाएगा, देखना होगा।
वीडियो: इस गाने ने तोड़ दी हैं अश्लीलता की सारी हदें
3 of 5
इस फिल्म को विशाल पांडया ने डायरेक्ट किया है और ये फिल्म पहले से ही अपने बोल्ड कंटेंट को लेकर सुर्खियों में हैं, खासकर एक्टर गुरमीत चौधरी और सना खान के बीच बोल्ड और इंटीमेट सीन को लेकर। जानकारों की मानें तो गुरमीत के इस बोल्ड अंदाज से उनकी बीवी देबिना भी खासी नाराज हैं और उनके रिश्ते में भी कड़वाहट आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो: इस गाने ने तोड़ दी हैं अश्लीलता की सारी हदें
4 of 5
सेंसर अगर इस गाने को बिना कांट छांट के पास कर देता है तो यह उसके दोतरफा उसूलों पर सवाल उठा सकता है।
दूसरी तरफ आलोचनाओं के बावजूद ये गाना यूट्यूब पर रिकॉर्ड स्तर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
वीडियो: इस गाने ने तोड़ दी हैं अश्लीलता की सारी हदें
5 of 5
फिल्म 'वजह तुम हो' की कहानी टीवी पर एक लाइव मर्डर के इर्द-गिर्द घूमती हैं। 2 दिसंबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में एक्टर शरमन जोशी भी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।