नए साल की शुरुआत हो चुकी है। इसी बीच बॉलीवुड कलाकार नए साल का जश्न मनाते हुए नजर आए। सभी कलाकारों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नए साल का जश्न मनाते हुए कुछ तस्वीरें साझा कीं। इनमें मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपने बॉयफ्रेंड अभिनेता अर्जुन कपूर, अभिनेता वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल के साथ मुस्कुराते हुए तस्वीर साझा की। सभी कलाकारों ने एक साथ मिलकर नए साल की शुरुआत की है। इसके अलावा आलिया भट्ट ने भी अपने पति अभिनेता रणबीर कपूर और बॉलीवुड के कलाकारों के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की, जिसमें वह सभी के साथ नए साल का जश्न मनाते हुए नजर आईं।
New Year 2023: नए साल के जश्न में डूबे में सितारे, आलिया-रणवीर की क्यूट केमिस्ट्री तो…
मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपने बॉयफ्रेंड अभिनेता अर्जुन कपूर, और बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन के साथ नए साल का जश्न मनाते हुए तस्वीर साझा की। इसके साथ ही आलिया भट्ट ने भी अपने पति रणबीर और दोस्तों के साथ नए साल की तस्वीर साझा की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर साझा की तस्वीर
मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर सामूहिक तस्वीर साझा की है। जिसमें उनके साथ अर्जुन, वरुण, और नताशा दलाल के अलावा डिजाइनर कुणाल रावल, अर्पिता मेहता और अभिनेता मोहित मारवाह की पत्नी अंतरा मोतीवाला मारवाह भी साथ में दिखाई दिए है।सभी तस्वीरों में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, इससे पहले शनिवार को वरुण ने अपनी पत्नी नताशा के साथ जंगल सफारी का वीडियो साझा किया था।
यह भी पढ़ें- Disha Parmar: नकुल मेहता के बाद दिशा परमार भी कहेंगी ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ को अलविदा, वजह का किया खुलासा
तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा, प्यार, खुशी और अनंत धूप..2023 की शुभकामनाएं। तस्वीर पर मलाइका के फैंस लगातार कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें से एक यूजर ने लिखा प्लीज इस साल शादी कर लो। एक अन्य फैन ने लिखा नया साल मुबारक हो, मलाइका और आप सभी को। इसके अलावा कई फैंस ने मलाइका की इस पोस्ट पर दिल के इमोजी कमेंट किए है। अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी कुछ इसी तरह की इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की, उन्होंने कैप्शन में लिखा, ब्रिंग इट ऑन 2023।
यह भी पढ़ें- Kamaal R Khan: कॉन्ट्रोवर्सी किंग हैं कमाल आर खान, क्या उनके बारे में ये खास बातें जानते हैं आप
कई साल से कर रहे एक-दूसरे को डेट
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बीते कई साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। उन्होंने साल 2019 में अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर आधिकारिक किया था। मलाइका और अर्जुन अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। मलाइका हाल ही में डिज्नी + हॉटस्टार पर मूविंग इन विद मलाइका में देखी गई थी। इस शो में कई कलाकारों ने शिरकत की। इसमें करण जौहर, फराह खान, करीना कपूर जैसे बड़े सितारे नजर आए। वहीं, अर्जुन कपूर अपनी वाली अगली फिल्म कुत्ते में दिखाई देंगे। उनके साथ तब्बू, नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा और राधिका मदान नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 13 जनवरी को रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने परिवार संग ऐसे मनाया नए साल का जश्न
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
नए साल के मौके पर बॉलीवुड के फेमस कपल में शुमार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने शनिवार के दिन अपने घर में करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में आलिया की मां, उनकी बहन शाहीन भट्ट भी मौजूद थे। इस दौरान बॉलीवुड के कई कलाकार ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की है, जिसमें आदित्य रॉय कपूर, फिल्म निर्माता रोहित धवन और पत्नी जाह्नवी धवन के साथ रणबीर और आलिया नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में सभी मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- TV: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से कुछ तो लोग कहेंगे तक, बॉलीवुड गानों से लिए गए इन सीरियल के नाम, देखें लिस्ट