फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir Alia Wedding:रणबीर कपूर ने रोमांटिक अंदाज में अपनी दुल्हन को गोद में उठाया, शर्म से लाल हुईं आलिया भट्ट

Tue, 19 Apr 2022 04:16 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 19 Apr 2022 04:16 PM IST
विज्ञापन
Newlywed Ranbir kapoor alia bhatt first video after marriage goes viral on social media
alia bhatt ranbir kapoor wedding pic - फोटो : instagram

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आज यानी गुरुवार को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस शादी समारोह में उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही उपस्थित रहे। दोनों की शादी के फोटोज और वीडियोज भी सामने आ चुके हैं और इसी बीच कपल का एक रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें रणबीर कपूर आलिया को गोद में उठाते दिखाई दे रहे हैं। 

Newlywed Ranbir kapoor alia bhatt first video after marriage goes viral on social media
रणबीर आलिया - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के बाद आलिया भट्ट ने ही अपनी शादी की तस्वीरें ऑफिशियल इंस्टाग्राम से शेयर की हैं और फैंस को ये खुशखबरी दी है। फोटोज में दोनों रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस को भी उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। फैंस अपने फेवरेट जोड़ी को सोशल मीडिया पर बधाइयां दे रहे हैं।

Newlywed Ranbir kapoor alia bhatt first video after marriage goes viral on social media
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फोटोज - फोटो : सोशल मीडिया

इस बीच दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। वीडियो में रणबीर अपनी दुल्हनिया को गोद में उठाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग रणबीर से आलिया को गोद में उठाने के लिए कह रहे हैं। लोगों की बात सुनकर रणबीर ने भी देर नहीं की और आलिया को अपनी गोद में उठा लिया। इस रोमांटिक जोड़ी का रोमांटिक अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Newlywed Ranbir kapoor alia bhatt first video after marriage goes viral on social media
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फोटोज - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि शादी की सबसे पहले तस्वीर दुल्हन बनी आलिया भट्ट ने ही शेयर की थी। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की कई फोटोज पोस्ट कीं। इन फोटोज में दोनों की जोड़ी कमाल लग रही है। फोटोज पोस्ट करते हुए आलिया ने इंस्टा पर लिखा, 'आज, अपने परिवार और दोस्तों से घिरे, घर पर… हमारी पसंदीदा जगह पर - जिस बालकनी में हमने अपने रिश्ते के पिछले 5 साल बिताए हैं -वहां हमने शादी कर ली।पिछले कुछ सालों से हमने कई यादें इकट्ठा की हैं, अब हम एक साथ और अधिक यादें बनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते ... यादें जो प्यार, हंसी, चुप्पी, मूवी नाइट्स, झगड़े, प्रसन्नता से भरी हों। हमारे जीवन के इस महत्वपूर्ण समय में प्यार देने के लिए धन्यवाद। आपके इस प्यार की वजह से हमारा यह खास और भी खास बन गया। प्रेम, रणबीर और आलिया!

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed