{"_id":"6258311645e29771057fe4b8","slug":"ranbir-kapoor-alia-bhatt-to-seek-blessings-at-siddhivinayak-mandir-after-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड: शादी के बाद सबसे पहले सिद्धिविनायक मंदिर जाएंगे रणबीर-आलिया, भगवान गणेश का लेंगे आशीर्वाद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड: शादी के बाद सबसे पहले सिद्धिविनायक मंदिर जाएंगे रणबीर-आलिया, भगवान गणेश का लेंगे आशीर्वाद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 19 Apr 2022 04:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रणबीर आलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आज यानी गुरुवार को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस शादी समारोह में अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्य ही उपस्थित रहे। दोनों से जुड़े कई तरह के अपडेट्स आ रहे हैं। इस बीच खबर है कि दोनों शादी के बाद सबसे पहले सिद्धिविनायक मंदिर जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों शादी के अगले ही दिन भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने जाएंगे।
2 of 4
रणबीर आलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इससे पहले भी कई बॉलीवुड सेलेब्स शादी के बाद सिद्धिविनायक दर्शन के लिए जा चुके हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जैसे कई बॉलीवुड जोड़ों को भी शादी के बाद सिद्धिविनायक मंदिर में आशीर्वाद लेते देखा गया है।
3 of 4
रणबीर आलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
न्यूज पोर्टल की एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक शादी के बाद दूल्हा दुल्हन पंजाबी परंपरा के अनुसार चार दिनों तक एक ही कमरे में रहेंगे और रोज सुबह पूजा करेंगे। चौथे दिन दोनों नहाने के बाद सत्यनारायण की पूजा में बैठेंगे। इसके बाद दूल्हा दुल्हन की मांग में सिंदूर भरेगा और हमेशा साथ निभाने का वादा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रणबीर आलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आलिया की सास नीतू कपूर इन रस्मों को लेकर काफी उत्साहित हैं और वह अपनी बहू के घर में स्वागत करने के लिए और इंतजार नहीं कर पा रही हैं। गौरतलब है कि रणबीर और आलिया की शादी की रस्में 13 अप्रैल से शुरू हुई थीं। रणबीर की मां नीतू कपूर ने मेहंदी की रस्म के बाद शादी की डेट और वेन्यू का ऐलान किया था। इससे पहले तक लोग केवल शादी को लेकर मजह कयास लगा रहे थे। अब दोनों की शादी होने के बाद से परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।