सब्सक्राइब करें

Box Office Release: इन फिल्मों का है लोगों को बेसब्री से इंतजार, तोड़ सकती हैं कई रिकॉर्ड

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 19 Apr 2022 04:13 PM IST
विज्ञापन
upcoming movies brahmastra bhool bhulaiyaa 2 prithviraj laal singh chaddha can break many record on Box Office after release
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना महामारी से दो साल तक जूझने के बाद फिल्म इंडस्ट्री एक बार फिर अपने पुराने रंग में लौटने लगी है। हाल ही में कई फिल्मों की जबरदस्त कमाई ने बॉक्स ऑफिस की रौनक एक बार फिर से ला दी है। अल्लू अर्जुन की पुष्पा हो या फिर पिछले महीने रिलीज हुई फिल्म द कश्मीर फाइल्स हर फिल्म का कलेक्शन इस बात की ओर इशारा करा रहा है कि फिल्म इंडस्ट्री के अच्छे दिन वापस आ गए हैं। फिल्मों को लेकर दर्शकों में भी उसी तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है जैसा कोरोना महामारी के पहले मिलता है। लंबे समय बाद अब लोग अपने फेवरेट एक्टर की फिल्में बड़े पर्दे पर देखने जा रहे हैं। फिल्मों की जबरदस्त कमाई देखकर अब फिल्ममेकर्स के भी हौसले बुलंद हो गए हैं और सभी अपनी फिल्म को रिलीज करने के लिए जोर-शोर से जुट गए हैं। ऐसे में आज हम आपको ऐसी पांच फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है यह फिल्में रिलीज के बाद कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकती हैं।

upcoming movies brahmastra bhool bhulaiyaa 2 prithviraj laal singh chaddha can break many record on Box Office after release
भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया
भूल भुलैया 2

इस फिल्म में कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं। फिल्म भूल भुलैया का सीक्वल है। इस फिल्म का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। भूल भुलैया 2 का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं। अनीस को मसाला फिल्मों का महारथी माना जाता है। ऐसे में रिलीज के बाद से यह फिल्म कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है। बता दें कि साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म भूल भुलैया में अक्षय कुमार ने लीड रोल निभाया था। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था।

upcoming movies brahmastra bhool bhulaiyaa 2 prithviraj laal singh chaddha can break many record on Box Office after release
पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया
पृथ्वीराज

इस फिल्म को लेकर पहले से ही बज क्रिएट हो चुका है। यशराज बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन चंद्र प्रकाश द्विवेदी कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं।  वहीं मानुषी छिल्लर इस फिल्म से अपना डेब्यू करने जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
upcoming movies brahmastra bhool bhulaiyaa 2 prithviraj laal singh chaddha can break many record on Box Office after release
एक विलन रिटर्न्स - फोटो : सोशल मीडिया
एक विलन रिटर्न्स

फिल्म एक विलन ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। लोगों को फिल्म की कहानी काफी पसंद आई थी। एक विलन रिटर्न्स में जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया, आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी और अर्जुन कपूर जैसे फिल्मी सितारे नजर आने वाले हैं। फिल्म का डायरेक्शन मोहित सूरी कर रहे हैं। यह फिल्म भी अपने पिछली फिल्म की तरह जबरदस्त कमाई कर सकती है।

 
विज्ञापन
upcoming movies brahmastra bhool bhulaiyaa 2 prithviraj laal singh chaddha can break many record on Box Office after release
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
लाल सिंह चड्ढा

आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इस फिल्म से आमिर लंबे समय बात बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। यह फिल्म हॉलीवुड की द फॉरेस्ट गंप पर आधारित है। फिल्म में करीना कपूर भी नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed