फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय की फिल्म पर सलमान का बयान और नोरा फतेही के गाने ने बनाया रिकॉर्ड, पांच खबरें

Sat, 28 Dec 2019 06:50 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 28 Dec 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
News Capsule Akshay Kumar Salman Khan Shahrukh Khan DJ Snake Khesarilal Yadav Nora Fatehi
सलमान, अक्षय, नोरा - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई नई खबर बाहर आती है। कभी कोई किसी की तारीफ करता है। तो कभी कोई ट्रोल हो जाता है। कभी किसी का पैचअप हो जाता है तो कभी किसी का ब्रेकअप हो जाता है। वहीं आए दिन फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर्स भी रिलीज होते रहते हैं। ऐसी ही पांच खबरें...

News Capsule Akshay Kumar Salman Khan Shahrukh Khan DJ Snake Khesarilal Yadav Nora Fatehi
Salman Khan, Akshay Kumar

सलमान ने किया अक्षय की फिल्म पर कमेंट
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अक्षय कुमार की फिल्म गुड न्यूज की तुलना दबंग 3 से करने पर जवाब दिया है। सलमान ने कहा है कि सभी की फिल्म को अच्छी कमाई करनी चाहिए क्योंकि यह फिल्म इंडस्ट्री के लिए फायदेमंद है। गौरतलब है कि सलमान की फिल्म दबंग 3 इस महीने की 20 तारीख को रिलीज हुई है। जिसने एक हफ्ते में अच्छी कमाई की है। तो वहीं अक्षय की फिल्म 'गुड न्यूज' 27 दिसंबर को रिलीज हुई है। जिसको भी दर्शकों का प्यार मिल रहा है।

News Capsule Akshay Kumar Salman Khan Shahrukh Khan DJ Snake Khesarilal Yadav Nora Fatehi
Shahrukh Khan

शाहरुख ने किया स्वच्छता वॉरियर्य को धन्यवाद
बॉलीवुड के किंग खान यानी कि शाहरुख खान ने मुंबई को साफ सुथरा रखने के लिए स्वच्छता वॉरियर्स को धन्यवाद दिया है। शाहरुख ने ट्विटर पर 'माझी मुंबई आपली मुंबई' पेज के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'हमारे शहर को साफ रखने के लिए कड़ी मेहनत करने वाले मामा और पापा को धन्यवाद। फिल्म को प्यार ...' दरअसल इस पेज के माध्यम से एक शॉर्ट फिल्म साझा की थी। जिसके लिए शाहरुख ने ट्वीट किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
News Capsule Akshay Kumar Salman Khan Shahrukh Khan DJ Snake Khesarilal Yadav Nora Fatehi
शाहरुख खान - फोटो : instagram

डीजे स्नेक ने भारतीयों से शांति बनाए रखने की अपील की
इंटरनेशनल स्टार डीजे स्नेक सनबर्न म्यूजिक फेस्टिवल 2019 में शिरकत करने भारत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भारतीयों से शांति से रहने की अपील की है। उन्होंने कहा 'आई लव यू इंडिया, पूरी दुनिया आपको देख रही है। नहीं फर्क पड़ता कि आप किस दिशा से हैं और ना ही धर्म से कोई मायने रखता है। हमेशा साथ रहें। आप अपनी एकता को बरकरार रखें, ना टीवी की सुनें और ना ही रेडियो की और ना ही किसी नेता के बयानों पर ध्यान दें। बस प्यार और शांति फैलाएं।' गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर में देशभर में प्रदर्शन जारी है। जिसके लिए डीजे स्नेक ने शांति बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन
News Capsule Akshay Kumar Salman Khan Shahrukh Khan DJ Snake Khesarilal Yadav Nora Fatehi
Khesari Lal Yadav - फोटो : social media

यूट्यूब पर छाया खेसारीलाल यादव का गाना
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और एक्ट्रेस काजल राघवानी भोजपुरी फिल्म 'बागी' में साथ नजर आएंगे। इस फिल्म का एक गाना 'जवनिया में घुन लग जाई' इन दिनों यूट्यूब पर छाया हुआ है। ये गाना इसी साल अक्टूबर में यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। इस गाने को अब तक 34 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने में खेसारीलाल और ऋतु सिंह की केमिस्ट्री काफी जम रही है। गौरतलब है कि खेसारी टेलीविजन के सबसे चर्चित शो 'बिग बॉस' में भी नजर आ चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed