बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में पांच खबरें...
'दबंग 3' का ज्यूकबॉक्स और 'पानीपत' का पहला गाना रिलीज, तैमूर ने दिखाया एटीट्यूड, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दबंग 3 का ज्यूकबॉक्स रिलीज
Ye raha 'Dabangg 3' Jukebox, ab saare gaano'n ka mazaa lo ek saath! #Dabangg3Jukeboxhttps://t.co/ZasvNpEfrt@arbaazSkhan @sonakshisinha @saieemmanjrekar @PDdancing @KicchaSudeep @nikhil_dwivedi @SajidMusicKhan @wajidkhan7 @SKFilmsOfficial @saffronbrdmedia @TSeries
एक के बाद एक सलमान खान स्टारर दबंग 3 के ऑडियो गाने रिलीज होते जा रहे हैं। ऐसे में अब सलमान खान ने फिल्म का ज्यूकबॉक्स रिलीज कर दिया है। वही हाल ही में फिल्म का पांचवा गाना आवारा रिलीज किया गया था। गाने के पोस्टर को देखकर ऐसा लग रहा है कि गाना सलमान खान और सई मांजरेकर पर फिलमाया गया है। वहीं गाना रोमांटिक फील दे रहा है। गाने को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, 'पहले इश्क की बात ही कुछ और होती है। सुनो दबंग 3 का नया गाना, #आवारा' इस गाने को म्युजिक साजिद- वाजिद ने दिया है, लिरिक्स समीर अंजान और साजिद ने लिखा है।'
फिल्म तानाजी में रिवील हुआ सैफ अली खान का लुक
अजय देवगन के साथ फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। जहां पहले ही अजय का लुक रिवील कर दिया गया है तो अब खुद अजय ने ही सैफ अली खान का लुक रिवील किया। अजय ने सैफ अली खान का फिल्मी पोस्टर शेयर करते हुए सोशल मीडिया परर लिखा, 'उदयभान के दरबार में गलती की माफी नहीं सिर्फ सजा मिलती है।'
View this post on Instagram
A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on
पूजा बेदी के फोटोज हुए वायरल
अभिनेत्री पूजा बेदी इन दिनों अपने मंगेतक मानेक कॉन्ट्रेक्टर के साथ वैकेशन एन्जॉय कर रही हैं। फोटोज में दोनों साथ में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। दोनों के फोटोज को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि 48 साल की पूजा बेदी ने फरवरी में मानेक से सगाई की थी।
View this post on Instagram
The sport is called SUP .. and I'm doing double masti with fiancee @maneckofficial ❤
A post shared by Pooja Bedi (@poojabediofficial) on
पानीपत का पहला गाना रिलीज
अर्जुन कपूर, कृति सेनन और संजय दत्त स्टारर फिल्म पानीपत का पहला गाना 'मर्द मराठा' रिलीज हो गया है। यह गाना अर्जुन कपूर और कृति सेनन पर फिल्माया गया है। कृति गाने में डांस करती दिखाई दे रही है। इस गाने के लिरिक्स जहां जावेद अख्तर ने लिखे हैं। गाने को लोग पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ कर रहे हैं।