बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में पांच खबरें...
'छपाक' पर सेलेब्स का रिएक्शन, दबंग 3 के फिल्टर्स वायरल, श्वेता बच्चन का 'जुम्मा-चुम्मा', छह खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका की छपाक पर सेलेब्स का रिएक्शन
Great trailer, and such an important movie! My congratulations and best wishes to Meghna, Deepika, Vikrant, Fox, and the entire team.
दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म छपाक का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज किया गया। इस ट्रेलर की न सिर्फ आम सोशल मीडिया यूजर्स बल्कि साथ ही साथ सेलेब्स भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में ही बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'ग्रेट ट्रेलर, एक महत्वपूर्ण फ़िल्म। मेरी तरफ से मेघना, दीपिका, विक्रांत और सभी टीम को शुभकामानाएं।' आमिर के अलावा आलिया भट्ट, विकी कौशल और सानिया नेहवाल सहित कई सेलेब्स ने जमकर तारीफ की है।
Love.
a.https://t.co/5r7ZeWkG7E@meghnagulzar @deepikapadukone @masseysahib @foxstarhindi
श्वेता बच्चन का 'जुम्मा चुम्मा' पोस्ट
अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में अब श्वेता ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। श्वेता की इस तस्वीर का अमिताभ बच्चन से खासा संबंध है। दरअसल इस फोटो में श्वेता ने अमिताभ की फिल्म 'हम' के गाने 'जुम्मा-चुम्मा' का लुक कॉपी किया। उन्होंने कुछ ऐसा आउटफिट पहना, जो अमिताभ के लुक से मिलता-जुलाता है। वहीं तस्वीर में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by S (@shwetabachchan) on
रणबीर- आलिया की शादी!
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। कई बार ऐसी खबरें भी सामने आ चुकी हैं कि दोनों शादी करने वाले हैं लेकिन ऐसी खबरों की पुष्टि कभी भी नहीं की गई। ऐसे में ही एक बार फिर ऐसा सुनने को मिल रहा है कि रणबीर और आलिया कश्मीर की वादियों में डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे। हालांकि इस बार भी इस खबर की पुष्टि किसी ने भी नहीं की है और इसे महज एक अफवाह ही बताया जा रहा है।
सुर्खियों में ट्विंकल का ट्वीट
Discrimination based on race, colour, caste, religion and other such social constructs in whatever form, goes against the fundamental moral integrity of the human condition.
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी और लेखक ट्विंकल खन्ना अपनी किताबों और सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर ट्विंकल का एक पोस्ट सुर्खियों में हैं। ट्विंकल ने लिखा, 'नस्ल, रंग, जाति, धर्म और इस तरह के अन्य सामाजिक निर्माणों पर आधारित भेदभाव जो भी हो, मानवीय स्थिति की मौलिक अखंडता के खिलाफ है।'