बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई नई खबर बाहर आती है। कभी कोई किसी की तारीफ करता है। तो कभी कोई ट्रोल हो जाता है। कभी किसी का पैचअप हो जाता है तो कभी किसी का ब्रेकअब हो जाता है। वहीं आए दिन फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर्स भी रिलीज होते रहते हैं। ऐसे में आपको बताते हैं आज की पांच बड़ी खबरें...
मौत के मुंह से निकलीं गहना वशिष्ठ, राखी सावंत ने दी शेफाली को धमकी, चर्चा में रहीं ये खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गहना वशिष्ठ की तबीयत में सुधार
हाल ही में टीवी एक्ट्रेस और मॉडल गहना वशिष्ठ की शूटिंग के दौरान तबीयत बिगड़ गई थी। शूगर के चलते अचानक ही शूटिंग करते करते गहना सेट पर बेहोश हो गईं थीं। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अब खबर है कि गहना वशिष्ठ ठीक है। हालांकि वो अभी तक अस्पताल में ही भर्ती हैं। गहना वशिष्ठ सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहने वालों को तबीयत की बारे में बता रही हैं। खबर के मुताबिक गहना शूटिंग के चलते लंबे समय तक भूखी रही थीं। जिसकी वजह से उनका बीपी लो हो गया और उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। फिलहाल मुंबई के मलाड इलाके में स्थित रक्षा हॉस्पिटल में गहना का इलाज चल रहा है।
पूरी खबर पढ़े: मौत के मुंह से निकलीं एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ, डॉक्टर बोले- इलेक्ट्रिक शॉक देकर बचाई जान
भतीजी ने बताया लता जी हैं अब ठीक
दिग्गज गायिका लता मंगेशकर करीब दो हफ्ते पहले से अस्पताल में भर्ती हैं। फैंस लगातार उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। वहीं लता जी के स्वास्थ्य के बारे में समय-समय पर उनके परिवार के सदस्य जानकारी देते रहे हैं। लता जी अस्पताल से कब डिस्चार्ज होंगी, उनकी भतीजी रचना शाह ने इसके बारे में अपडेट दिया है। रचना ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि लता जी अब ठीक हैं। हम सब खुश हैं। लता जी जल्द ही डिस्चार्ज हो जाएंगी। बता दें कि 90 वर्षीय लता मंगेशकर बीते 11 नंवबर से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पूरी खबर पढ़े: दो हफ्ते से अस्पताल में भर्ती लता मंगेशकर कब होंगी डिस्चार्ज? भतीजी ने दिया ताजा अपडेट
एमी अवॉर्ड्स में सितारों का जलवा
भारतीय सिनेमा के लिए इस बार टीवी जगत के सबसे लोकप्रिय और इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स खास रहे। दरअसल इस साल के अवॉर्ड्स में वेब सीरीज 'मैक माफिया' को बेस्ट ड्रामा सीरीज का अवॉर्ड मिला। तो वहीं बेस्ट एक्ट्रेस के लिए राधिका आप्टे का नाम नॉमिनेट किया गया था। राधिका आप्टे ने नॉमिनेशन मेडल की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। हालांकि राधिका इस अवॉर्ड को अपने नाम नहीं कर पाईं। बता दें कि न्यूयॉर्क में चल रही इस अवॉर्ड सेरेमनी में बॉलीवुड जगत की कई हस्तियां जैसे करण जौहर, जोया अख्तर, अनुराग कश्यप और राधिका आप्टे समेत कई सितारे पहुंचे थे। जिसकी तस्वीरें भी सामने आई।
पूरी खबर पढ़े: एमी अवॉर्ड्स 2019: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'मैक माफिया' को मिला बेस्ट ड्रामा सीरीज का अवॉर्ड
राखी सावंत ने दी शेफाली को धमकी
ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों बिग बॉस कंटेस्टेंट्स से खफा नजर आ रही हैं। तभी तो उन्होंने बिग बॉस कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला को जमकर खरी खोटी सुनाई है। हाल ही में राखी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में राखी शेफाली को धमकी देते हुए कह रही हैं, कांटा लगा गर्ल शेफाली बाहर आओ तो तुम्हारे सारे कांटे निकालूंगी। दरअसल राखी को पसंद नहीं आ रहा है कि कोई उनका नाम गलत तरीके से उछाले। अब राखी ही क्या ये बात तो किसी को भी पसंद नहीं आएगी। खैर अब तो शेफाली के घर से बाहर आने के बाद ही पता चलेगा कि राखी कैसे उनके कांटे निकालेंगी।
पूरी खबर पढ़े: इस वजह से शेफाली पर भड़कीं राखी सावंत, कहा- 'घर से बाहर निकलो तुम्हारे सारे कांटे...'