फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अर्जुन कपूर की तस्वीर देख शरमा गईं मलाइका अरोड़ा, प्रियंका चोपड़ा को मिला ये पुरस्कार, पांच खबरें

Thu, 05 Dec 2019 01:32 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 05 Dec 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
News Capsule Katrina Kaif Rishi Kapoor Priyanka Chopra Twinkle Khanna Malaika Arora
मलाइका अरोड़ा, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई नई खबर बाहर आती है। कभी कोई किसी की तारीफ करता है। तो कभी कोई ट्रोल हो जाता है। कभी किसी का पैचअप हो जाता है तो कभी किसी का ब्रेकअब हो जाता है। वहीं आए दिन फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर्स भी रिलीज होते रहते हैं। ऐसी ही पांच खबरें..

News Capsule Katrina Kaif Rishi Kapoor Priyanka Chopra Twinkle Khanna Malaika Arora
katrina kaif - फोटो : instagram
कटरीना ने दी जिम में इस शख्स को टक्कर
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में रहती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो जिम का है जिसे देख उनके फैन्स के साथ ही बॉलीवुड सितारे भी हैरान रह गए। इन वीडियो में कटरीना कैफ जिम में ही लोगों को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने ट्रेनर के किसी भी टास्क से हार न मानते हुए बखूबी एक्सरसाइज की है। कटरीना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

When @rezaparkview is in town u can always expect madnessssssss , @yasminkarachiwala and my workout partner rama returns 🌟 #flexagon

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

News Capsule Katrina Kaif Rishi Kapoor Priyanka Chopra Twinkle Khanna Malaika Arora
rishi kapoor - फोटो : अमर उजाला
बच्चे का कभी भी निकनेम नहीं रखना चाहिए: ऋषि कपूर
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो समय-समय पर कई मुद्दों को लकेर ट्वीट करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट किया है जिसकी वजह से वो काफी चर्चाओं में हैं। ऋषि ने ट्वीट करते हुए लिखा 'मुझे ऋषि कपूर बनने के लिए काफी मेहनत करना पड़ी। माता-पिता को कभी भी अपने बच्चों का निक नेम नहीं रखना चाहिए, मैंने कभी नहीं रखा।' ऋषि का ये ट्वीट जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
News Capsule Katrina Kaif Rishi Kapoor Priyanka Chopra Twinkle Khanna Malaika Arora
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

प्रियंका चोपड़ा को मिला सम्मान
फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने देश का मान बढ़ाया है। दरअसल प्रियंका को यूनिसेफ के ‘डैनी काये मानवतावादी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। इस साल जून में संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) ने 2019 के पुरस्कार विजेता के तौर पर चोपड़ा के नाम की घोषणा की थी। अभिनेत्री ने मंगलवार रात यहां स्नोफ्लेक बॉल में पुरस्कार ग्रहण किया। बता दें कि यह पुरस्कार एक अमेरिकी अभिनेता और समाज सेवक डैनी काये के नाम पर रखा गया है, जो यूनिसेफ के पहले सद्भावना दूत थे।

विज्ञापन
News Capsule Katrina Kaif Rishi Kapoor Priyanka Chopra Twinkle Khanna Malaika Arora
twinkle khanna

ट्विंकल खन्ना ने साझा की नानी के साथ तस्वीर
अक्षय कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने अपनी नानी बेट्टी कपाड़िया के साथ की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। इस तस्वीर के साथ ट्विंकल ने कैप्शन में कुछ नहीं लिखा सिर्फ एक हार्ट शेप वाला इमोजी लगाया। तस्वीर में दोनों नानी नातिन स्वेटर बुन रही हैं। बता दें कि बीते शनिवार को ही बेट्टी कपाड़िया का 80 साल की उम्र निधन हो गया था। बेट्टी कपाड़िया अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया की मां थीं और ट्विंकल खन्ना की नानी थीं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

❤️

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed