बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में पांच खबरें...
'वंडर वुमन' से दिलजीत ने मांगे 'गोभी के पराठे', जब लड़की से बात न कर पाए शाहरुख, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लियोनार्डो डिकैप्रियो का दिल्ली के प्रदूषण पर पोस्ट
हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो पर्यावरण को लेकर काफी सचेत रहते हैं। वो अक्सर इसको लेकर अलग अलग मुद्दों पर ट्वीट्स करते रहते हैं। ऐसे में अब लियोनार्डो डिकैप्रियो ने दिल्ली के प्रदूषण पर ट्वीट किया है। लियोनार्डो ने अपने इंस्टाग्राम पर पिछले दिनों दिल्ली में प्रदूषण के लिए इंडिया गेट पर हुए विरोध प्रदर्शन की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि, 'शहरों में बढ़ते प्रदूषण पर तुरंत कार्रवाई की मांग को लेकर नई दिल्ली में इंडिया गेट पर 1500 से अधिक लोग इकट्ठा हुए। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, भारत में हर साल वायु प्रदूषण से लगभग 1.5 मिलियन लोगों की मौत हो रही है। इन आंकड़ों के अनुसार वायु प्रदूषण, भारत में पांचवा सबसे बड़ा हत्यारा है। इस प्रदर्शन में सभी उम्र के लोग शामिल हुए, जो भारतीय नागरिकों के हित के लिए कार्रवाई करवाने में सफल रहे।' इसके आगे भी लियोनार्डो ने काफी कुछ लिखा है।
A post shared by Leonardo DiCaprio (@leonardodicaprio) on
गैल गैडोट के पोस्ट पर दिलजीत का मजेदार कमेंट
'वंडर वुमन' फेम अभिनेत्री गैल गैडोट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फिल्मों के साथ ही साथ वो अपने निजी जीवन से जुड़े फोटोज भी फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। ऐसे में हाल ही में गैल ने एक फोटो शेयर किया, जिसमें वो किचन में खाना बनाने की तैयारी करते दिख रही हैं। इस तस्वीर पर दिलजीत ने कमेंट किया, 'अच्छा सुनो, आज गोभी के पराठे बना लेना, मैं दही आते हुए ले आऊंगा।' न सिर्फ गैल का पोस्ट बल्कि दिलजीत का कमेंट भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Love love love chopping fresh veggies for the ultimate salad for my babies ❤🥒🍅🥬🥕
A post shared by Gal Gadot (@gal_gadot) on
जब एक लड़की से बात नहीं कर पाए थे शाहरुख खान
बड़े पर्दे पर अपने रोमांटिक अंदाज से सभी का दिल जीतने वाले शाहरुख खान हकीकत में थोड़े शर्मीले मिजाज के हैं। इस बारे में इम्तियाज अली ने फिल्म जब हैरी मेट सेजल का एक किस्सा सभी से साझा किया है। इम्तियाज ने बताया कि शाहरुख के अंदर की जो हिचकिचाहट है न, वो कभी जाती नहीं। हम पुर्तगाल में थे और कोई वहां शाहरुख को पहचान नहीं पाया। ऐसे में हमने शाहरुख को एक चैलेंज दिया कि वो जाकर वहां खड़ी एक लड़की से बात करते आए लेकिन शाहरुख नर्वस हो गए और उस लड़की से बात नहीं कर पाए।'
जब ईटिंग डिसऑर्डर का शिकार हो गईं थीं निया शर्मा
हाल ही में अभिनेत्री निया शर्मा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया है एक वक्त था जो वो अपने वजन और ज्यादा खाना खाने को लेकर बहुत परेशान थीं। लेकिन आखिरकार उन्होंने फैसला लिया और खुद को भूखा तक रखने लगीं। इसकी वजह से उनको भोजन विकार (ईटिंग डिसॉर्डर) हो गया था। हालांकि अब वो ठीक हैं।