फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'तानाजी' के ट्रेलर लॉन्च पर अजय देवगन बोले, पहली फिल्म के बराबर आज भी करता हूं मेहनत

Tue, 19 Nov 2019 04:39 PM IST
anand anand मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 19 Nov 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn talks about his career during Tanaji the Unsung Warrior Trailer launch
Tanaji the Unsung Warrior Trailer launch - फोटो : amar ujala mumbai

अजय देवगन की 100वीं फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' का ट्रेलर सामने आ चुका है। साल 1991 में फिल्म 'फूल और कांटे' से करियर की शुरुआत करने वाले अजय देवगन के लिए यह फिल्म बहुत ही खास है। फिल्म में वह मुख्य किरदार के साथ ही निर्माता की भूमिका में भी हैं। 19 नवंबर को मुंबई में आयोजित हुए ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में अजय देवगन सहित फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही। अजय का मानना है कि 10 जनवरी 2019 को रिलीज हो रही यह फिल्म पीरियड ड्रामा फिल्म के साथ ही भारतीय फिल्म जगत में ऐतिहासिक 3डी फिल्म के तौर पर भी अहम मुकाम हासिल करेगी। 

Ajay Devgn talks about his career during Tanaji the Unsung Warrior Trailer launch
Tanaji the Unsung Warrior Trailer launch - फोटो : amar ujala mumbai

अजय देवगन को सिनेमा जगत से लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं। अजय की 100वीं फिल्म का हिस्सा बनने के लिए उनके करीबी दोस्त और मशहूर फिल्मकार रोहित शेट्टी भी समारोह का हिस्सा बने। उन्होंने कहा, 'इस फिल्म में सीधे तौर पर तो मेरा कोई संबंध नहीं है लेकिन मैंने अजय के मार्गदर्शन में ही अपने करियर की शुरुआत की थी। आज जो मुकाम मैंने हासिल किया है उसमें अजय का बहुत बड़ा हाथ है। उनकी 100वीं फिल्म देखने के लिए मैं काफी उत्साहित हूं।' वहीं अजय ने रोहित का शुक्रिया अदा करते हुए बताया कि रोहित उनके परिवार के एक सदस्य जैसे हैं। उन्हें रोहित की सफलता पर गर्व है। 

Ajay Devgn talks about his career during Tanaji the Unsung Warrior Trailer launch
Tanaji the Unsung Warrior Trailer launch - फोटो : amar ujala mumbai

अजय ने आगे बताया, 'तानाजी सिर्फ मेरी 100वीं फिल्म होने के कारण ही नहीं बल्कि अपने स्वर्णिम इतिहास के कारण भी मेरे लिए बेहद खास है। तानाजी मालुसरे का किरदार निभाना एक दायित्व है जिसमें गलती से भी किसी गलती की गुंजाइश नहीं है। फिल्म में मैंने बहुत सारे स्टंट्स सीन्स भी किए हैं, जिसके लिए मुझे काफी मेहनत करनी पड़ी। फिल्म में स्क्रिप्ट, निर्देशन के साथ ही हमारे एनवाई वीएफक्स का भी बहुत बड़ा योगदान है। मैं पूरी फिल्म में निर्देशक के अनुसार चला हूं। दरअसल तानाजी के बारे में इतिहास में बहुत कुछ लिखा हुआ नहीं मिलता है तो कहीं ना कहीं हमें अपने अनुसार उनकी शख्सियत को सोचना पड़ा।' मीडिया से बातचीत के दौरान अजय ने यह भी बताया कि मुझे अपनी पहली फिल्म में जितनी मेहनत करनी पड़ी थी उतनी ही मेहनत 100वीं फिल्म में भी करनी पड़ी और आगे भी ऐसी ही मेहनत करती रहनी पड़ेगी।    

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn talks about his career during Tanaji the Unsung Warrior Trailer launch
Tanaji the Unsung Warrior Trailer launch - फोटो : amar ujala mumbai

फिल्म के 3डी पक्ष के बारे में अजय का कहना है कि 30 साल पहले मैंने एक सपना देखा था कि अंग्रेजी फिल्मों में जिस स्तर की तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है हमें भी वैसी ही फिल्म बनानी है। आज हम कम बजट के सहारे भी उस स्तर को छू रहे हैं। पहली की फिल्मों में भी फिल्मकार पूरी मेहनत किया करते थे हालांकि तकनीक ना होने के कारण वह इसे अंजाम नहीं दे सके लेकिन आज हमारे देश में ऐसी तकनीक मौजूद है। 

विज्ञापन
Ajay Devgn talks about his career during Tanaji the Unsung Warrior Trailer launch
ajay devgn - फोटो : social media

गौरतलब है कि तानाजी मालुसरे मराठा सेना के वीर सेनापति रहे और अपने बेटे की शादी के ऐन दिन छत्रपति शिवाजी के बुलावे पर युद्ध करने चले गए। तानाजी मालुसरे ने छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ कई युद्ध लड़े थे। फिल्म में अजय देवगन, सैफ अली खान, शरद केलकर और काजोल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है वहीं इसे अजय देवगन फिल्म्स और टी सीरीज मिलकर प्रोड्यूस कर रही है। 

पढ़ें: बॉलीवुड के लिए मानुषी छिल्लर तैयार, पहली फिल्म का पहला शॉट देने के अनुभवों का किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed