फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पवन सिंह से मतभेदों पर यूजर ने किया रानी चटर्जी को ट्रोल तो बोलीं- 'वो क्या भगवान हैं जो...'

Tue, 19 Nov 2019 04:10 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 19 Nov 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Actress Rani Chatterjee Gets Trolled For Her Career Destroyed by Pawan Singh
Rani Chatterjee, Pawan Singh - फोटो : social media
भोजपुरी फिल्मों में रानी चटर्जी ने अपनी खास जगह बना ली है। साल 2004 में रिलीज हुई ‘ससुरा बड़ा पइसावाला’ इस इंडस्ट्री की अब तक की सबसे बड़ी हिट मानी जाती है। सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फोटो शेयर करने वाली रानी ने एक ट्रोल को जमकर लताड़ा है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

आज फेसबुक ने याद दिलाया मेरी पे हली प्रोफ़ाइल फोटो #thanks #socialsite पुरानी यादों को ताज़ा करने के लिए #marathilook #profilepictures #facebook #instagram #fam

A post shared by Rani Chatterjee Official (@ranichatterjeeofficial) on

Bhojpuri Actress Rani Chatterjee Gets Trolled For Her Career Destroyed by Pawan Singh
Rani Chatterjee - फोटो : file photo

दरअसल रानी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर को लोगों ने पसंद भी किया लेकिन इसी बीच एक यूजर ने ऐसा कमेंट किया कि उसकी बात रानी को दिल पर लग गई और उन्होंने यूजर की क्लास लगा दी। रानी की फोटो पर यूजर ने लिखा था- आपका करियर खराब करने में पवन सिंह का हाथ है ऐसी खबरें हैं। 2010 के बाद से आपकी कोई अच्छी फिल्म नहीं आई है। आपने पवन सिंह से मनमुटाव किया था। इसके बाद कोई निर्देशक आपको फिल्म में नहीं लेना चाहता है।

Bhojpuri Actress Rani Chatterjee Gets Trolled For Her Career Destroyed by Pawan Singh
Rani Chatterjee - फोटो : file photo

इसके जवाब में रानी चटर्जी ने लिखा- 'मेरे बारे में अच्छे से जान लें आप। 2010 के बाद अपने शायद हॉल में जाकर कोई फिल्म नहीं देखी है। रही बात पवनजी की तो उनसे जो भी मनमुटाव था उससे मेरे काम पर कोई फर्क नहीं पड़ा क्योंकि मैं उनके भरोसे इंड्रस्टी में नहीं आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Actress Rani Chatterjee Gets Trolled For Her Career Destroyed by Pawan Singh
रानी चटर्जी

रानी ने आगे लिखा- किसी भी हीरोइन से मेरी तुलना करने से पहले मेरा और दूसरी अभिनेत्रियों का करियर ग्राफ देख लें। पवन जी क्या मूवी देंगे किसी को। यहां कोई किसी को फिल्म नहीं देता। पहले जान लो फिर लिखो और अगर कोई और लिखवा रहा है तो पहले उसे बताओ। पवन सिंह क्या भगवान हैं जो किसी का काम करवाएंगे या बिगाड़ेंगे।
 

ये भी पढ़ें- पवन सिंह के गाने 'छलकता हमरो जवनिया' ने तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड, बना भोजपुरी का सुपरहिट गाना

विज्ञापन
Bhojpuri Actress Rani Chatterjee Gets Trolled For Her Career Destroyed by Pawan Singh
रानी चटर्जी
बता दें रानी चटर्जी का करियर 14 साल की उम्र में ही शुरू हो गया था। रानी अब तक 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह हर साल चार-पांच फिल्मों में काम करती हैं। बता दें कि रानी चटर्जी का अपना एक यूट्यूब चैनल भी है। भोजपुरी सिनेमा में आने से पहले रानी मिस कोलकाता भी रह चुकी हैं। एक समय में रानी और मनोज तिवारी की जोड़ी खूब पसंद की जाती थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed