फिल्मी जगत में रोज कुछ ना कुछ होता ही रहता है। हम हर खबर को आप तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करते हैं। ऐसे में आज सारा दिन जो खबरें चर्चाओं में रही हैं वो आपको बताएंगे। जैसे पुष्पा जोशी का निधन, कमांडो 3 पर बवाल, ये है दीपिका की सौतन और पारस छाबड़ा ने किए जूते पॉलिश...
पुष्पा जोशी के निधन से पारस छाबड़ा के बूट पॉलिश तक, आज चर्चा में रहीं ये खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वैग वाली दादी का निधन
अभिनेत्री पुष्पा जोशी ने मंगलवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। पुष्पा ने अजय देवगन स्टारर फिल्म रेड में एक्टर सौरभ शुक्ला की मां का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अपने काम के लिए पुष्पा को खूब सराहना भी मिली थी। वहीं हाल ही में वो फेवीक्विक के एड में भी नजर आई थीं। दर्शकों ने इस एड में उनको काफी पसंद किया था। इस एड के बाद से उन्हें स्वैग वाली दादी के नाम से पुकारा जाने लगा था।
पूरी खबर पढ़ें: 'रेड' फिल्म की अम्मा पुष्पा जोशी का निधन, 85 की उम्र में की थी पहली फिल्म
रिलीज से पहले बवाल में फंसी 'कमांडो 3'
विद्युत जामवाल स्टारर फिल्म कमांडो 3 रिलीज के पहले ही विवादों में आ गई है। दरअसल हाल ही में फिल्म का एक क्लिप रिलीज किया गया। वीडियो की शुरुआत में एक पहलवान स्कूल की बच्ची के साथ खुलेआम बदतमीजी करते दिख रहा है। करीबन पांच मिनट के वीडियो की शुरुआत में पहलवान एक स्कूल की लड़की की स्कर्ट को उठाते नजर आ रहा है। इस शॉट को लेकर ही सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। यूट्यूब पर मौजूद इस पांच मिनट के वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट कर इस सीन का विरोध किया है। लोगों का कहना है कि इस सीन में पहलवानों को दिखाना गलत है। यूजर्स ने लिखा है कि पहलवान महिलाओं की इज्जत करते हैं और फिल्म में यह सीन उनके कैरेक्टर के खिलाफ है।
सलमान पर मेहरबान सुप्रीमकोर्ट
सलमान खान हाल फिलहाल में अपनी अपकमिंग फिल्म दबंग 3 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन सलमान के लिए अब एक अच्छी खबर है, हालांकि वो दबंग 3 से जुड़ी नहीं है लेकिन उनकी ही एक पुरानी फिल्म के विवाद से जुड़ी है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने सलमान खान को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने कहा कि फिल्म 'लव यात्री' को लेकर सलमान खान व अन्य निर्माताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं होगी और अब आगे भी इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होगी। गौरतलब है कि पहले फिल्म का नाम लवरात्रि था, लेकिन इसे लेकर गुजरात में FIR दर्ज कराई गई थी। आरोप लगाया गया है कि ये नाम नवरात्रि के नाम से मिलता जुलता है जिससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है, जिसके बाद फिल्म का नाम लवयात्री कर दिया गया था।
पूरी खबर पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट से मिली सलमान खान को बड़ी राहत, पिछले साल रिलीज हुई इस फिल्म पर हुआ था बवाल
अर्जुन ने बताया दीपिका की सौतन कौन?
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर हाल फिलहाल में उनकी अपकमिंग फिल्म पानीपत को लेकर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बीच उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है कि उनके साथ बॉलीवुड के गलियारों में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की चर्चा होने लगी है। दरअसल हाल ही में अर्जुन ने रणवीर सिंह के बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू के दौरान कहा- 'वह अभी भी मेरी डबिंग में गेटक्रैश करता है, मेरे गाने को देखने के बाद लंबे वॉइस नोट भेजता है और गालों पर मुझे चूमता है। हमारा कनेक्शन बहुत बढ़िया है। मैं रणवीर की पत्नी दीपिका पादुकोण को बताता हूं कि मैं उनकी सौतन हूं। हमारा रिश्ता बहुत मजबूत हैं।' अब जब अर्जुन ने खुद को दीपिका की सौतन बता दिया है तो लाजमी है कि लोग तो बातें करेंगे ही।
पूरी खबर पढ़ें: ये है दीपिका पादुकोण की सौतन, अर्जुन कपूर ने खोला रणवीर से जुड़ा ये राज