बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई नई खबर आती रहती है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर रिलीज होता है तो कभी कोई गाना रिलीज होता है। ऐसे में हर खबर को हम आप तक पहुंचाते हैं। ऐसी ही पांच खबरें आपको बता रहे हैं...
'मर्दानी 2' को लेकर निर्माता को लीगल नोटिस, बेटे के डेब्यू पर ये बोले बॉबी, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 2' का विरोध
रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म 'मर्दानी 2' को लेकर विरोध लगातार बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म को लेकर कोटा के पार्षद गोपाल मंडा की तरफ से उनके वकील ने सेंसर बोर्ड के चेयरमैन प्रसून जोशी, यशराज फिल्म के चेयरमैन आदित्य चोपड़ा, फिल्म के डायरेक्टर गोपी पुथरन और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को लीगल नोटिस भेजा है। नोटिस में फिल्म से कोटा शहर का नाम हटाने या फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की बात कही गई है। साथ ही लीगल नोटिस में ये भी कहा गया है कि ऐसा नहीं किया तो अग्रिम कार्रवाई के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की जाएगी।
अर्जुन कपूर को नहीं है ट्रोलर्स की परवाह
आशुतोष गोवारीकर की पीरियड ड्रामा फिल्म 'पानीपत' का पोस्टर रिलीज होते ही उस पर प्रतिक्रियाएं आने लगी थीं। कोई इसके पोस्टर की तारीफ कर रहा है तो कोई इसे ट्रोल भी कर रहा है। ऐसे में इसे लेकर अभिनेता अर्जुन कपूर ने एक ईवेंट के दौरान कहा, 'अगर लोग मुझे लेकर मजाक बनाते हैं तो मुझ पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन अगर आप इस फिल्म का मजाक बना रहे हैं तो आप उनका मजाक बना रहे हैं, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर किए।'
विक्की कौशल ने पहली बार देखा 'स्नोफॉल'
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सरदार उधम सिंह' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस दौरान उन्होंने सेट से खुद की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'मैंने अपनी जिंदगी में पहली बार स्नोफॉल देखी है' उनकी इस तस्वीर पर साथी कलाकार कमेंट कर उनके काफी मजे ले रहे हैं। रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर सहित सितारे इस तस्वीर पर उनकी काफी मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
Witnessed snowfall for the very first time in my life! #OnSet #SardarUdham
A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09) on
फिट होकर परिणीति पहुंची बैडमिंटन कोर्ट
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा जल्द ही साइना नेहवाल की बायोपिक में नजर आने वाली हैं। हाल ही में परिणीति को फिल्म के लिए बैडमिंटन प्रैक्टिस करते हुए गले में चोट लग गई थी। खबर आ रही है कि परिणीति ठीक हो गई हैं। परिणीति ने खुद बताया है कि 'हां, ये खबर बिल्कुल सच है। मैं 100 प्रतिशत फिट हूं और मैं अपनी बैडमिंटन प्रैक्टिस दोबारा शुरू करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती। मैं अपनी फिल्म की पूरी टीम को उनके सपोर्ट के लिए शुक्रिया अदा करती हूं और मेरी मेडिकल टीम का भी जिन्होंने मुझे जल्दी ठीक होने में मदद की।'
A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on