बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में दो खबरें, जिसमें एक खबर है सनी लियोनी तो दूसरी खबर है गुल पनाग की।
चोरी के आरोप में क्यों घिरीं सनी लियोनी, अभिनेत्री गुल ने क्यों पहनी 14 साल पुरानी ड्रेस?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनी लियोनी पर चोरी का आरोप
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी फिलहाल सुर्खियों में बनी हुई हैं और इसकी वजह है उनपर लगा चोरी का आरोप। दरअसल हाल ही में सनी ने एक चैरिटी के लिए एक पेंटिंग बनाई थी, इस पेंटिंग को लेकर सनी पर नकल का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि सनी ने जो तस्वीर बनाई है वो फ्रांसीसी पेंटर मलिका फाव्रे की पेंटिंग से मिलती है। डायटसब्या नामक एक इंस्टाग्राम अकांउट ने फार्वे और सनी की तस्वीर के स्नैपशॉट शेयर किया है।
इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए सनी लियोनी ने कहा- 'हैलो..आपको सही जानकारी देती हूं, मुझे इस कलाकृति की एक तस्वीर दी गई थी और तब मैंने इसे पेंट करने का निश्चय किया। मैंने कभी भी ऐसा दावा नहीं किया है कि इसे बनाने का विचार मेरा है। मैंने महज एक तस्वीर को देख, उसे पसंद कर इसे पेंट किया। इसे चैरिटी के लिए कैंसर रोगियों के काम में लगाया जा रहा है।'
View this post on Instagram
A post shared by Diet Sabya (@dietsabya) on
गुल पनाग ने पहने पुराने कपड़े
दिवाली के खास मौके पर सेलेब्स खूब सजे धजे नजर आए। खास मौके पर सोशल मीडिया सेलेब्स के फोटोज भी जमकर वायरल हुए। इस बीच गुल पनाग के कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हुए, जिसकी वजह है पुराने कपड़े।
View this post on Instagram
A post shared by Gul Panag (@gulpanag) on
दरअसल दिवाली के मौके पर गुल ने अपना ही 14 साल पुराना सूट पहना। इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए गुल ने लिखा- 'इस दिवाली और आने वाले साल के लिए मेरी थीम है- रीयूज़ और रिसाइकल। यह स्थायी है और इससे लागत भी कम होती है।' गौरतलब है कि इससे पहले उन्होंने 20 साल पुरानी स्विमसूट पहने भी फोटो शेयर किया था।
View this post on Instagram
Happy Diwali & Bandi Chor Diwas 🙏 💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥 📸 @therollingpanda_
A post shared by Gul Panag (@gulpanag) on
पढ़ें: जान पर खेलकर शाहरुख ने बचाई ऐश्वर्या राय की मैनेजर की जान, आग से खुद भी झुलसे