फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन है सुजीत? जिसकी मौत के शोक में डूबे फिल्मी सितारे, रजनीकांत की बेटी ने मांगी माफी

Wed, 30 Oct 2019 03:18 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 30 Oct 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
Rajinikanth to Soundarya bollywood celebs shared their sorrow for sujith Death
sujith, soundarya - फोटो : amar ujala

साउथ इंडस्ट्री के फिल्मी सितारों में आज शोक का माहौल है। रजनीकांत, उसकी बेटी समेत कई फिल्मी सितारों ने सुजीत की मौत पर दुख जताया है। पहले जानते हैं दो साल का सुजीत आखिरकार कौन है? जिसके निधन पर देशभर में शोक का माहौल है। सुजीत विल्सन दरअसल दो साल का बच्चा था, जिसकी शुक्रवार को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में स्थित नादुकट्टुपट्टी में 25 फुट गहरे बोरवेल में गिरने से मौत हो गई है। बचाव कार्य में लगी टीम के अधिकारियों ने मासूम की मौत की पुष्टि की। लगभग 72 घंटे की मशक्कत के बाद भी बच्चे को बचाया नहीं जा सका। फिल्मी सितारों ने मासूम को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। रजनीकांत और उनकी बेटी तो भावुक हो गए।

Rajinikanth to Soundarya bollywood celebs shared their sorrow for sujith Death
फिल्म काला के एक सीन में रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

सुपरस्टार रजनीकांत ने सुजीत की मौत पर शोक प्रकट करते हुए ट्विटर पर लिखा- सुजीत की मौत काफी दर्दनाक तरीके से हुई है। बच्चे की आत्मा को शांति मिले, भगवान सुजीत के परिवारवालों को शक्ति दे। वहीं रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने भावुक होते ट्वीट पर लिखा- 'प्यारे नन्हे, हमें अफसोस है।' वहीं अर्चना कलपती ने लिखा- 'सुजीत का इस तरह जाना दिल दहला देने वाला है। भगवान उसके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।'
 




 

Rajinikanth to Soundarya bollywood celebs shared their sorrow for sujith Death
gautami tadimalla - फोटो : social media

वहीं फिल्मकार डॉ. धनंजयन ने ट्विटर पर लिखा- 'सुजीत के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ, जो लंबी उम्र के लायक था। भगवान करे, देश में इस तरह की यह आखिरी घटना हो।' इसके अलावा सोशल मीडिया पर अन्य फिल्मी सितारों और देख की हस्तियों ने सुजीत की मौत पर दुख प्रकट किया है। अभिनेता गौतमी तदिमल्ला ने सोशल मीडिया पर सुजीत की मौत पर दुख प्रकट किया और राज्य सरकार को इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठहराया।
 




 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajinikanth to Soundarya bollywood celebs shared their sorrow for sujith Death
Sujith Wilson - फोटो : ANI

अभिनेता ने ट्विटर पर लिखा- 'मैं उस छोटी सी ज़िंदगी के लिए ह्रदयविदारक हूं जो इस दुनिया को फिर से नहीं देख पाएगी ... व्यक्तिगत लापरवाही और गुंडागर्दी पर गुस्सा इस त्रासदी को फिर से पैदा कर रहा है और तमिलनाडु सरकार जो इस संकट के लिए तैयार होने से बचती रहती है, फिर से हम सुजीत जैसे किसी दूसरे बच्चे को खोना नहीं चाहते हैं।'
 



 

विज्ञापन
Rajinikanth to Soundarya bollywood celebs shared their sorrow for sujith Death
पीएम मोदी - फोटो : ANI

बता दें कि, सुजीत विल्सन के बोरवेल में गिरने की सूचना के तुरंत बाद, बचाव दल मौके पर पहुंच गया था और सुजीत तक पहुंचने के लिए बोरवेल से सटे जमीन को खोदकर एक सुरंग बनाने के लिए बुल्डोजर का इस्तेमाल किया था। सुजीत विल्सन 72 घंटों से अधिक समय से 88 फुट की गहराई में बोरवेल में फंसा हुआ था और पथरीली मिट्टी तथा बारिश के कारण बचाव अभियान बाधित होने से उसकी सलामती को लेकर चिंता भी पहले ही बढ़ गई थी। खुदाई के काम को तेज करने के लिए जर्मनी की मशीन का भी इस्तेमाल किया गया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी ने उसकी सलामती के लिए दुआ की थी।

पढ़ें: कार हादसे में अभिनेता की मौत, सुपरस्टार विजय के घर पर पुलिस तैनात, तीन खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed