{"_id":"5db94c6d8ebc3e013662d250","slug":"shilpa-shetty-husband-raj-kundra-appears-before-ed-for-iqbal-mirchi-money-laundering-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इकबाल मिर्ची से शिल्पा के पति के रिश्तों का खुलासा, ईडी दफ्तर में पूछताछ को हाजिर हुए राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इकबाल मिर्ची से शिल्पा के पति के रिश्तों का खुलासा, ईडी दफ्तर में पूछताछ को हाजिर हुए राज
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 30 Oct 2019 03:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
Shilpa Shetty and Raj Kundra
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिट इंडिया मुहिम की समिति में शामिल अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा एक बार फिर संकट में हैं। आईपीएल में मैच फिक्सिंग के आरोप झेल चुके कुंद्रा पर अब मोस्ट वांटेड आंतकी दाउद इब्राहिम के करीबी रहे गैंगस्टर इकबाल मिर्जी से कारोबारी समझौते रखने का आरोप है। इसी सिलसिले में कुंद्रा बुधवार को मुंबई में प्रवर्तन महानिदेशालय (ईडी) में पूछताछ के लिए हाजिर हुए। सूत्र बताते हैं कि जल्द ही शिल्पा शेट्टी को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।
2 of 3
Raj Kundra, Shilpa Shetty
- फोटो : Social Media
कुंद्रा का इकबाल मिर्ची कनेक्शन भूसंपत्ति में सौदा करने वाली कंपनी आरकेडब्यू डेवलपर्स के कागजात की छानबीन के दौरान निकला है। इस कंपनी ने इसेशिंयल हॉस्पिटिलिटी नाम की एक कंपनी के साथ धन का लेन-देन किया जिसमें शिल्पा शेट्टी निदेशक हैं। आरकेडह्लू के निदेशक रंजीत बिंद्रा को प्रवर्तन महानिदेशालय की टीम पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मशहूर डेवलेपर धीरज वाधवान भी ईडी के निशाने पर और उनके खिलाफ भी जांच चल रही है। आरोप है कि कुंद्रा और बिंद्रा में मिलीभगत के चलते ही आरकेडब्लू डेवलेपर्स ने शिल्पा की कंपनी इंसेंशियल हॉस्पिटिलिटी में करोड़ो का निवेश किया और इसमें से एक बड़ी रकम शिल्पा की कंपनी को बिना ब्याज के कर्ज के तौर पर दी गई।
3 of 3
Shilpa Shetty, Raj Kundra
- फोटो : instagram
ईडी की जांच में ये भी पता चला है कि पैसों का ये लेन देन तमाम अलग अलग नामों वाली कंपनियों के जरिए किया गया और जिनमें कुंद्रा का भागीदारी जांच में सामने आई है। कुंद्रा अपने और अपनी पत्नी के खिलाफ लगे इस लेन देने के आरोपों से पहले भी एक बार इंकार कर चुके हैं और इस बारे में उन्होंने बाकायदा बयान भी जारी किया था। लेकिन, शिल्पा शेट्टी के हाल के दिनों में केंद्र सरकार में अपनी भागीदारी बढ़ाने की कोशिशों ने ये मामला फिर सुर्खियों में ला दिया है। सूत्र बताते हैं कि जल्द ही ईडी शिल्पा शेट्टी को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।