बड़े पर्दे और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में तीन खबरें...
कार हादसे में अभिनेता की मौत, सुपरस्टार विजय के घर पर पुलिस तैनात, तीन खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनो की मौत
साउथ इंडियन एक्टर मनो की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। मनो की मौत एक कार हादसे में हुई। हादसे के वक्त मनो के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थीं, जो गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। मनो की पत्नी की हालत गंभीर है और चेन्नई के रामचंद्रन अस्पताल में उनका इलाज जारी है। टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक मनो दिवाली पर अपनी पत्नी के साथ कार से कहीं जा रहे थे, लेकिन तेज रफ्तार के कारण कार नियंत्रण से बाहर हो गई और हादसा हो गया।
विजय के घर की बढ़ी सुरक्षा
साउथ सुपरस्टार विजय फिल्म बिगिल के अलावा भी सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल विजय के घर में बम होने की सूचना स्टेट पुलिस कंट्रोल रूम को मिली। स्टेट पुलिस कंट्रोल रूम को ये जानकारी एक फोन कॉल पर मिली। जानकारी मिलते ही फुर्ति दिखाते हुए पुलिस चेन्नई के सलीग्रामम में विजय के घर पहुंची। यहां पर पुलिस ने विजय के पिता से बात करने के बाद उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी है। गौरतलब है कि साइबर क्राइम के तहत तहकीकात की शुरुआत हो चुकी है और एक केस भी फाइल किया जा चुका है। पुलिस की रिपोर्ट्स के अनुसार, ये कॉल चेन्नई के एक युवा द्वारा किया गया था लेकिन अभी तक इस शख्स की पहचान नहीं हो पाई है।
राणा ने की फैंस से अपील
राणा दग्गुबाती ने की फिल्म 1945 का पोस्टर दिवाली के खास मौके पर रिलीज किया गया। लेकिन खुद एक्टर ने अपने फैंस से अपील की है कि वो इस फिल्म पर बिल्कुल भी ध्यान न दे, क्योंकि ये एक अधूरी फिल्म है। वही फिल्म के मेकर्स ने उनका पेमेंट भी पूरा नहीं किया, इसके साथ ही पिछले एक साल से कोई जवाब भी नहीं दिया है।
#1945 @itsyuvan First time HISTORY Filim Musical
A post shared by Yuvan VelRaj (@u1velraj) on