फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चिरंजीवी से राजशेखर की तीखी बहस, टीवी एक्ट्रेस के साथ हुई छेड़छाड़, पांच खबरें

Fri, 03 Jan 2020 08:43 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 03 Jan 2020 08:43 PM IST
विज्ञापन
News Capsule Varun Dhawan Anushka Sharma Deepika Padukone Rajashekhar Chiranjeevi Vishal Bhardwaj
चिरंजीवी, ईव टीजिंग - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई नई खबर बाहर आती है। कभी कोई किसी की तारीफ करता है। तो कभी कोई ट्रोल हो जाता है। कभी किसी का पैचअप हो जाता है तो कभी किसी का ब्रेकअप हो जाता है। वहीं आए दिन फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर्स भी रिलीज होते रहते हैं। ऐसी ही पांच खबरें...

News Capsule Varun Dhawan Anushka Sharma Deepika Padukone Rajashekhar Chiranjeevi Vishal Bhardwaj
सुई धागा - फोटो : सोशल मीडिया

ताईवान में रिलीज हुई सुई- धागा
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म 'सुईधागा' आज ताईवान में रिलीज हुई है। इसकी जानकारी खुद वरुण धवन ने दी है। वरुण ने इस फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा है, 'सुईधागा जो फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है आज ताईवान में रिलीज हुई।' इसके साथ वरुण ने अनुष्का को भी इस पोस्ट में टैग किया है। गौरतलब है कि वरुण और अनुष्का की ये फिल्म सितंबर 2018 में रिलीज हुई थी।
 



 

News Capsule Varun Dhawan Anushka Sharma Deepika Padukone Rajashekhar Chiranjeevi Vishal Bhardwaj
deepika padukone - फोटो : social media

दीपिका की फिल्म का गाना देख हो जाएंगे रोंगटे खड़े
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' जल्द ही रिलीज होने वाली है। आज फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया है। इस टाइटल ट्रैक  को सुनकर आपको मालती (लक्ष्मी) के दर्द का एहसास होगा। इस गाने के बोल गुलजार ने लिखे हैं और अरिजीत सिंह ने इसे अपनी आवाज दी है। वहीं शंकर एहसान लॉय ने गाने का संगीत दिया है। इस गाने की लॉन्मचिंग के मौके पर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, विक्रांत मैसी, निर्देशक मेघना गुलजार, गुलजार, शंकर महादेवन और लॉय मेंडोंसा के साथ ही खुद लक्ष्मी भी मौजूद थीं।


विज्ञापन
विज्ञापन
News Capsule Varun Dhawan Anushka Sharma Deepika Padukone Rajashekhar Chiranjeevi Vishal Bhardwaj
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

न्यू ईयर ईव पर टीवी अभिनेत्री के साथ हुई छेड़छाड़
न्यू ईयर की शाम जहां एक ओर जश्न का माहौल था, तो वहीं दूसरी ओर टीवी अभिनेत्री के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस मामले पुलिस ने कैब ड्राईवर को गिरफ्तार किया है। अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि ड्राइवर ने Ultadanga इलाके में ट्रिप कैंसल स्पीड बढ़ा दी थी। अभिनेत्री के कहने पर गाड़ी रोक भी नहीं रहा था। जिसके बाद अभिनेत्री ने डायल 100 पर कॉल कर कोलकाता पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने घटना पर संज्ञान लिया।

विज्ञापन
News Capsule Varun Dhawan Anushka Sharma Deepika Padukone Rajashekhar Chiranjeevi Vishal Bhardwaj
राजशेखर, चिरंजीवी - फोटो : Social Media

राजशेखर ने मूवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन से दिया इस्तीफा
तेलुगू फिल्मों के दिग्गज अभिनेता राजशेखर ने मूवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (एमएए) के कार्यकारी उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। कहा जा रहा है कि राजशेखर और चिरंजीवी के बीच बहस हो गई थी। जिसकी वजह से राजशेखर ने इस्तीफा दिया है। बता दें कि गुरुवार को पार्क हयात होटल में 'एमएए डायरी' का विमोचन किया गया था। जिस दौरान दोनों के बीच ये बहस हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed