बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में पांच खबरें...
'नो एंट्री' के सीक्वल से बाहर हुए सलमान, 15 दिन स्टेडियम में रहेंगी परिणीति, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नो एंट्री के सीक्वल से सलमान हुए अलग
हाल ही में सलमान खान संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह से अलग हो गए थे और उसके कुछ वक्त बाद ही उन्होंने राधे का एलान कर दिया था। ऐसे में अब सलमान खान एक और फिल्म से अलग हुए हैं। दरअसल एक इंटरव्यू में अनिल कपूर ने खुलासा किया है कि सलमान खान नो एंट्री के सीक्वल में नजर नहीं आएंगे।
बड़े पर्दे पर रोमांस करेंगे रकुल प्रीत और अर्जुन कपूर
हाल ही में अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म पानीपत का ट्रेलर रिलीज हुआ। फिल्म रिलीज होने के पहले ही अर्जुन की अगली फिल्म को लेकर खबर सामने आ गई है। बता दें कि अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत बड़े पर्दे पर रोमांस करते नजर आएंगे। फिल्म को काशवी नायर निर्देशित करेंगे तो फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, निखिल आडवाणी और जॉन अब्राहम होंगे।
फराह खान की फिल्म में नजर आएंगी अनन्या पांडे
'स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2' से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं अनन्या पांडे अब फिल्म पति पत्नी और वो में नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। ऐसे में अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अनन्या इस फिल्म के बाद फराह खान की फिल्म में नजर आएंगी। दरअसल फराह खान कुंदर द्वारा शेयर एक सेल्फी पर अनन्या ने रिप्लाय रिप्लाई देते हुए कहा है 'माय नेक्स्ट डायरेक्टर'।
Pati Patni Aur Woes They killed it today 👌🏻👌🏻n i nearly Killed THEM !!
A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder) on
बिपाशा-करण की फोटो वायरल
सोशल मीडिया पर अक्सर बिपाशा बसु अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं। ऐसे में इस बार बिपाशा का लेटेस्ट पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रहा है। दरअसल फोटो में बिपाशा और करण किस करते नजर आ रहे हैं। बिपाशा ने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'मुझे सिर्फ तुम्हारी जरूरत है।' सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट की खूब तारीफ कर रहे हैं।
All I need is you @iamksgofficial ❤️ #monkeylove #grateful #blessed #youandme #soulmates
A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on