{"_id":"6749a199a7bb690c84017339","slug":"nfdc-organized-iffi-goa-withdrew-special-invitation-to-kartik-aaryan-after-demands-of-services-for-entourage-2024-11-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kartik Aaryan: इफ्फी का न्योता आते ही कार्तिक की टीम ने मांगे 10 लोगों के टिकट, इंकार पर रचा बर्थडे का ड्रामा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kartik Aaryan: इफ्फी का न्योता आते ही कार्तिक की टीम ने मांगे 10 लोगों के टिकट, इंकार पर रचा बर्थडे का ड्रामा
हिंदी सिनेमा में कभी नंबर वन पोजीशन के दावेदार दिख रहे अभिनेता कार्तिक आर्यन का गोवा दौरा साल का सबसे बड़ा पीआर डिजास्टर बन गया है। गोवा में 20 नवंबर से 28 नवंबर तक चले भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (इफ्फी) में उनको भी बुलाया गया था। लेकिन, पहले उनके प्रबंधकों ने और फिर उनकी पीआर एजेंसी ने जो कुछ किया, उसकी चर्चा अभी मुंबई फिल्म जगत में लंबे समय तक रहने वाली है। इन खबरों के प्रकाशित होने पर धमकियां देने का सिलसिला भी बीती रात से शुरू हो चुका है।
2 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा हर साल सूचना और प्रसारण मंत्रालय के साथ मिलकर भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह का आयोजन करती है। बीते साल तक इसका सूत्रधार फिल्म समारोह निदेशालय हुआ करता था लेकिन अब एक नीतिगत फैसले के तहत सरकार ने सिनेमा से जुड़े तमाम विभागों को राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) में ही समाहित कर दिया है। इस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह को सफल बनाने के लिए देश भर के तमाम दूसरे संगठनों ने भी इस बार दिल खोलकर मदद की। और, इसी के चलते इफ्फी गोवा में तकरीबन रोज ही दिग्गज कलाकारों, निर्देशकों और फिल्मकारों के विशेष सत्र हुए। मसलन, मणिरत्नम ने साहित्य के सिनेमा से रिश्तों पर बात की, रणबीर कपूर ने अपने दादा राज कपूर की यादें का गुलशन खिलाया। कृति सेनन का शो नेटफ्लिक्स ने प्रायोजित किया।
3 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऐसा ही एक सत्र हालिया सुपरहिट फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ के हीरो कार्तिक आर्यन के साथ भी गोवा में करने की योजना बनाई गई और इसके लिए उन्हें फिक्की की तरफ से मेल किया गया। ये सत्र 26 नवंबर को गोवा में प्रस्तावित था। इसके पहले फिल्म समारोह के उद्घाटन समारोह में भी उन्हें बुलाने की चर्चा कार्यक्रम आयोजक कंपनी विजक्राफ्ट ने की थी। इस बार समारोह आयोजक संस्था ने सीधे कार्तिक आर्यन से संपर्क किया लेकिन सूत्र बताते हैं कि उनका प्रबंधन देखने वाली कंपनी कलेक्टिव आर्टिस्ट्स नेटवर्क ने इसके एवज में 10 लोगों के लिए टिकट मांग लिए। इस सूची में शामिल 10 लोगों के नाम ‘अमर उजाला’ के पास उपलब्ध हैं। फिक्की ने ये मांग नहीं मानी और इसके बाद आगे कार्तिक आर्यन की टीम से कोई बात भी नहीं की। अब हाथ पैर ठंडे पड़ने की बारी कार्तिक आर्यन की थी। मामला ठीक करने के लिए कार्तिक की टीम दो टिकट पर ही राजी हो गई लेकिन समारोह के आयोजकों ने न इसे मंजूर किया और न ही आगे उन्हें इफ्फी में शामिल होने की इच्छा ही दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इफ्फी, गोवा से सीधे जुड़े सूत्र बताते हैं कि कार्तिक आर्यन को भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह के सत्र में लाने के लिए कलेक्टिव आर्टिस्ट्स नेटवर्क (पूर्व नाम – क्वान) में कार्तिक आर्यन का काम देखे वालों ने सुविधाओं की जो लिस्ट भेजी, उसमें उनके सलाहकार, एजेंट और तमाम दूसरे स्टाफ के 10 लोगों के नाम हैं। इस लिस्ट के साथ पंचसितारा होटल में दो सुईट व कुछ अन्य कमरे आदि मांगे गए। इससे पहले ऐसा ही कुछ अभिनेता रणवीर सिंह के साथ हैदराबाद में हो चुका है। रणवीर की ऐसी ही मांगों को लेकर फिल्म ‘ब्रह्मराक्षस’ के निर्माता ने उन्हें फिल्म से निकाल दिया था। इफ्फी, गोवा के आयोजकों ने भी ठीक यही किया और कार्तिक आर्यन का नाम आमंत्रितों की सूची से निकाल दिया।
विज्ञापन
5 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस बारे में कलेक्टिव आर्टिस्ट्स नेटवर्क की वेबसाइट पर संपर्क के लिए उपलब्ध फोन नंबर पर किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। वेबसाइट पर उल्लिखित ईमेल आईडी पर मेल बाउंस हो चुकी है। कार्तिक आर्यन का व्यक्तिगत मीडिया प्रबंधन देखने वाली कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि ये पूरा मामला फिक्की और एनएफडीसी के आपसी भ्रम का मामला है। कार्तिक के पास आए मेल के जवाब में अभिनेता की उपस्थिति की पुष्टि कर दी गई थी, लेकिन उसके बाद आयोजकों ने दोबारा संपर्क ही नहीं किया। गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन इस समय के आसपास गोवा में ही अपना जन्मदिन मनाने के लिए मौजूद थे। प्रवक्ता ने दावा किया कि इस आयोजन की होटल बुकिंग इवेंट के दिन से एक महीने पहले हो चुकी थी और इसका इफ्फी गोवा से कोई संबंध नहीं था। हालांकि, सूत्र बताते हैं कि कार्तिक की टीम किसी भी तरह इफ्फी में अपने हीरो की मौजूदगी चाहती थी, लेकिन ये हो न सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।