{"_id":"5d7e18d98ebc3e017834112c","slug":"nick-jonas-birthday-priyanka-chopra-husband-property-net-worth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"7 साल की उम्र से एक्टिंग कर रहे निक को महंगी गाड़ियों का शौक, इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
7 साल की उम्र से एक्टिंग कर रहे निक को महंगी गाड़ियों का शौक, इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 16 Sep 2019 11:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
निक जोनस
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की देसी गर्ल के पति निक जोनस 16 सितंबर को अपना 27वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। निक जोनस का असली नाम है निकोलस जेरी जोनस है। निक का जन्म अमरीकी स्टेट टेक्सास के डैलास में पॉल केविन जोनास सीनियर के घर में हुआ था। साल 2006 में जब उनका पहला एल्बम इट्स अबाउट टाइम आया तो निक की उम्र महज 13 साल थी। इस बैंड को डिज़्नी चैनल पर काफी कामयाबी मिली।
7 साल की उम्र से एक्टिंग कर रहे निक कई सोलो सॉन्ग-एल्बम ला चुके हैं। आज हम आपको निक की रॉयल्टी को लेकर एक खास बात बताने जा रहे हैं। ये बात जानकर शायद आप इस बात का अंदाजा लगा पाएं कि 27 साल के निक जोनस की कुल संपत्ति करीब 25 मिलियन (177 करोड़ रुपए) है। इसके अलावा निक महंगी गाड़ियों के मालिक हैं।
इतना ही नहीं अमरीका के सबसे महंगे लोकेशन पर निक का घर हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि निक का ये घर उनके पेरेन्ट्स का नहीं बल्कि उनका ही खरीदा हुआ है। निक को बड़े-बड़े स्टेज शो में परफॉर्म करने पर भी मोटी रकम मिलती है। एक खबर के मुताबिक निक एक लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने के 35 से 70 लाख तक चार्ज करते हैं। निक ने ज्यादातर कमाई सोलो परफॉर्मर के तौर पर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
PRIYANKA CHOPRA NICK JONAS
- फोटो : SELF
2014-2016 तक उन्हें कई मैगज़ीन्स ने 'सेक्सिएस्ट मेन' की लिस्ट में जगह दी थी। निक जोनस अकेले ही 25 मिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। उन्हें न केवल सिंगिग के लिए बल्कि अब एक्टिंग के लिए भी जाना जाता है। निक के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं।
पिछले साल रिलीज हुई उनकी हॉलीवुड फिल्म 'जुमांजी: वेलकम टू द जंगल' को दर्शकों ने काफी पसंद किया। हाल ही में निक जोनस के बैंड जोनस ब्रदर्स के सकर (Sucker) गाने को वीएमए अवॉर्ड्स समारोह में बेस्ट पॉप सिंगल का अवॉर्ड मिला है। वहीं बात करें प्रियंका चोपड़ा की संपत्ति की तो वह लगभग 28 मिलियन डॉलर की संपत्ति की मालकिन हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।