पूरे देश में चल रहे शादियों के सीजन में सिनेमा जगत में शादी न हो ऐसा नहीं हो सकता। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर कपल कहे जाने के वाले निधि झा और यश लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल ने पिछले दिनों मुंबई के होटल में शादी रचाई थी। उनकी शादी की खबर सुन उनके फैंस खुशी से झूम उठे थे और उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे थे। फैंस अपने इस पसंदीदा कपल को शादी के बाद एक-साथ देखने के लिए इंतजार कर रहे थे। आखिरकार उनका यह इंतजार खत्म हो गया है, निधि और यश की शादी के बाद की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
Bhojpuri: निधि झा ने साझा कीं अपनी शादी की तस्वीरें, जमकर प्यार लुटा रहे हैं फैंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यश ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी के बाद की पहली तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में यश अपनी पत्नी निधी के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वायरल होती इस तस्वीर में निधि झा का नो मेकअप लुक दिखाई दे रहा है। इसको साझा करते हुए वह लिखते हैं, "अपनी धर्मपत्नी निधी मिश्रा के साथ शादी के बाद पहली तस्वीर..." तस्वीर में निधि हाथों में चूड़ा पहने पूरी तरह से नई दुल्हन लग रही हैं।
दो मई को शादी के बंधन में बंधी निधि ने अपनी शादी की सारी रस्मों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ साझा की हैं। एक तस्वीर में निधि पीली साड़ी पहने हाथों में कलश लिए पूजा में बैठी हैं। उनके साथ ही उनके पति यश भी बैठे नजर आ रहे हैं। तस्वीर पर दोनों के फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स ने भी न्यूली वेडेड कपल पर अपना प्यार बरसाया है। इसमें पूनम दुबे, अरविंद अकेला कल्लू, काजल राघवानी, राघव नय्यर और प्रियंका रेवरी जैसे अन्य कलाकारों के नाम शामिल हैं।
आपको बता दें कि एक्ट्रेस निधि झा और यश कुमार ने इसी साल फरवरी महीने में सगाई की थी। सगाई के इस फंक्शन में उनके परिवार वाले और खास दोस्त ही मौजूद थे। उनकी यह तस्वीरें भी इंटरनेट पर काफी वायरल हुई थीं। दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। दरअसल, यश की यह दूसरी शादी है। उन्होंने पहले भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह से की थी, दोनों की एक अदिति नाम की बेटी भी है। लेकिन दोनों का तलाक हो गया था। तलाक के बाद ही यश और निधि के रिश्ते की शुरुआत हुई थी।