सब्सक्राइब करें

Russia-Ukraine War: एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा ने यूक्रेन के लोगों के लिए मांगी मदद, उठाया यह कदम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 05 May 2022 05:55 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra shares the story of a Ukrainian girl sonya and appeals to donate funds to Unicef
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

ग्लोबल आइकॉन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। प्रियंका अपने काम के साथ अपने दयालु स्वभाव के लिए भी जानी जाती हैं, वह अक्सर आगे बढ़कर लोगों की मदद करने के लिए आगे बढ़कर कदम उठाती हैं। उन्हें पिछले दिनों कई बार रूस-यूक्रेन युद्ध पर बोलते और यूक्रेन को सपोर्ट करते हुए देखा गया है। इस समय वह अपनी फैमिली के साथ न्यूयॉर्क में टाइम स्पेंड कर रही हैं। लेकिन अपने इस फैमिली टाइम में भी वह यूक्रेन को नहीं भूल पा रही हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऐसी यूक्रेनी लड़की की कहानी साझा की, जिसे देख शायद आप लोगों के दिलों में भी उसके लिए दया का भाव जाग जाए।

Trending Videos
Priyanka Chopra shares the story of a Ukrainian girl sonya and appeals to donate funds to Unicef
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

स्टोरी के जरिए दिखाई दर्द भरी कहानी
सोशल मीडिया इस समय हर किसी की पहुंच में हैं और इस बात का फायदा सभी लोग उठाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रियंका अक्सर अपने सोशल मीडिया के जरिए जरूरतमंदों के लिए अपने फैंस से अपील करती रहती हैं। ऐसा ही कुछ उन्होंने इस बार किया है, अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक ऐसी 10 वर्षीय यूक्रेनी लड़की की कहानी साझा की है, जिसके ऊपर युद्ध के कारण अचानक से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपनी स्टोरीज में उसकी प्रभावित हुई जिंदगी के बारे में सभी को बता रही हैं। प्रियंका ने लिखा," आज मैं आप सभी को एक बहुत ही स्पेशल लड़की सोनया से मिलाना चाहती हूं, जो महज 10 साल की है। यह बहुत ही बहादुर लड़की है, जिसे यूक्रेन में चल रहे युद्ध की वजह से अपना घर छोड़ना पड़ा। इस वजह से उसे अब मेट्रो स्टेशन पर रहना पड़ रहा है। सोनया की तरह ही ऐसे लाखों यूक्रेनी लोग हैं, जिन्हें अपनी अच्छी खासी जिंदगी को छोड़कर अपने जीवन के लिए लड़ना पड़ रहा है। यह अभी भी चल रहा है इसी वजह से हमें इस कठिन समय में यूक्रेन के लोगों को सपोर्ट करना जारी रखना चाहिए, खासतौर पर बच्चों को।"



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra shares the story of a Ukrainian girl sonya and appeals to donate funds to Unicef
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

मुश्किलों के बीच भी जीना नहीं छोड़ा
अपनी अलगी स्टोरी स्लाइड में प्रियंका ने बताया,"सोनया अब अपनी परिस्थितियों से यूनिसेफ की मदद से उभर रही है।" आगे अपनी स्टोरीज में वह सोनया की जीवन शैली को वीडियो के जरिए दिखाती हैं। इस वीडियो में सोनया बाकी बच्चों के साथ मेट्रो स्टेशन पर स्केटिंग करती दिख रही हैं। फिर प्रियंका सोनया और उसके परिवार को दिखाती हैं कि कैसे वह लोग अपना जरूरी सामान लेकर, जिसमें उनकी बिल्ली और दो कुत्तें भी शामिल हैं ट्रेन के एक डिब्बे में आकर रह रहे हैं। अगली वीडियो में प्रियंका लिखती हैं कि हफ्तों तक ट्रेन के डिब्बे में रहने के बाद भी सोनया ने अपने आप को नहीं खोया। वह अपनी जिंदगी को खुशी से जीना नहीं भूली है।



Priyanka Chopra shares the story of a Ukrainian girl sonya and appeals to donate funds to Unicef
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

मदद की अपील 
इसके बाद एक वीडियो में सोनया और उसके साथ बाकी बच्चों को पढ़ते हुए देखा गया, जिसमें प्रियंका लिखती हैं कि "सोनया के जैसे लाखों बच्चे हैं, जिन्हें अपनी जान बचाने के लिए यूक्रेन छोड़ना पड़ा है। अब यह स्थिति उनकी असलियत बन गई है।" अपनी आखिरी स्टोरी में अभिनेत्री लिखती हैं कि "सोनया को अब शांति चाहिए...बच्चों को अब शांति चाहिए। मैं आपसे अपील करती हूं कि इन बच्चों और इनके परिवारों को सुरक्षित रखने के लिए यूनिसेफ को डोनेट करें।"


विज्ञापन
Priyanka Chopra shares the story of a Ukrainian girl sonya and appeals to donate funds to Unicef
आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ - फोटो : Social media

इस फिल्म में आएंगी नजर 
प्रियंका चोपड़ा को हमने पहले भी कई बार जरूरतमंदों की मदद करते हुए देखा हुआ है। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed