बॉलीवुड अभिनेता और मशहूर निर्माता निखिल द्विवेदी अपना जन्मिदन 25 नंवबर को मानते हैं। उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया और बॉलीवुड में जगह बनाई है। निखिल द्विवेदी ने अब तक अपने पूरे करियर में अभिनेता के तौर पर कुल पांच फिल्में और एक वेब सीरीज की है। जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातें बताते हैं।
एक्टिंग के लिए निखिल द्विवेदी ने छोड़ दी थी बैंक की नौकरी, अब तक की हैं कुल पांच फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निखिल द्विवेदी का जन्म 25 नंवबर 1978 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक मध्य परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई कानपुर से ही की थी। निखिल द्विवेदी ने अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले एक इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान पर काम किया था। इसके बाद उन्होंने अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक के लिए भी काम किया था, लेकिन फिल्मों में अभिनय करने के लिए निखिल द्विवेदी से इन सभी नौकरी को छोड़ दिया था।
लंबे संघर्ष के बाद निखिल द्विवेदी को साल 2008 में बड़ा मौका मिला। उन्होंने माई नेम इज एंथनी गोंसाल्विस फिल्म से अपने करियर की बतौर मुख्य अभिनेता शुरुआत की। इस फिल्म में निखिल द्विवेदी के साथ अभिनेत्री अमृता राव और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती मुख्य भूमिका में थे। निखिल द्विवेदी की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों के दिलों को जीतने में कामयाब नहीं हो पाई।
इसके बाद निखिल द्विवेदी ने अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म रावण में काम किया। यह फिल्म साल 2010 में आई थी। इस फिल्म में भी निखिल द्विवेदी खास पहचान नहीं मिली। रावण के बाद निखिल द्विवेदी को फिल्म शोर इन दी सिटी में देखा गया। इस फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों ने पंसद किया और फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया भी मिली।
इसके बाद निखिल द्विवेदी मुख्य अभिनेता के तौर पर फिल्म हेट स्टोरी और तमंचे में नजर आए। उनकी यह फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाईं। इसके बाद उन्होंने निर्माता बनने का फैसला किया। निखिल द्विवेदी अब तक सलमान खान की फिल्म दंबग 3 और एकता कपूर की फिल्म वीरे दी वेडिंग में निर्माता बन चुके हैं। उनकी इन दोनों फिल्मों को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। हाल ही में निखिल द्विवेदी इस साल की बहुचर्चित वेब सीरीज स्कैम 1992 में नजर आए थे। इस वेब सीरीज में दर्शकों ने उनके अभिनय को खूब पसंद किया है।
पढ़ें: WWE से अंडरटेकर के रिटायरमेंट से भावुक हुए अभिषेक बच्चन, दिग्गज रेसलर को यूं दी विदाई