फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'करण अर्जुन' के बाद एक साथ नजर आने वाले थे सलमान खान और शाहरुख खान, लेकिन...

Fri, 20 Dec 2019 01:53 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Fri, 20 Dec 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
Nikhil Dwivedi reveal Salman Khan and Shah Rukh Khan did come together but project closed
Salman and Shah Rukh Khan - फोटो : file photo

फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के बाद निखिल द्विवेदी की फिल्म 'दबंग 3' आज रिलीज हो गई है । उन्होंने सलमान और अरबाज के साथ मिलकर इस फिल्म को निर्मित किया है। वह मानते हैं कि आजकल फिल्मों का निर्माण करना एक सहयोग में बदल गया है। निखिल कहते हैं, 'हर एक निर्माता एक अच्छी स्क्रिप्ट और स्थापित फ्रेंचाइजी पाना चाहता है। दबंग सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है, और इसका हिस्सा मुझे बनाने के लिए मैं सलमान और अरबाज का शुक्रिया अदा करता हूं। कोई भी निर्माता इतना बड़ा सेट-अप नहीं मांग सकता है।'

Nikhil Dwivedi reveal Salman Khan and Shah Rukh Khan did come together but project closed
सलमान खान और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस साल की शुरुआत में, निखिल एक फिल्म के लिए सलमान और शाहरुख खान को भी साथ ला रहे थे, जिसे संजय लीला भंसाली निर्देशित करने वाले थे। इस विषय पर उनसे पूछा गया और उन्होंने कहा, 'हां, ऐसा लगभग हो ही चुका था। शाहरुख और सलमान दोनों एक साथ आने के लिए सहमत हुए थे, हम इसे लेकर उत्साहित भी थे। लेकिन, अंत समय में संजय लीला भंसाली को पटकथा की आधे के बाद की कहानी पसंद नहीं आई, इसलिए उन्होंने कहानी पर काम करने के लिए और समय ले लिया।' 

Nikhil Dwivedi reveal Salman Khan and Shah Rukh Khan did come together but project closed
Salman Khan, Shah rukh Khan - फोटो : social media

उधर संजय भी आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में व्यस्त हो गए जबकि सलमान की फिल्म 'राधे' भी अगले साल ईद पर रिलीज होने वाली है। ऐसे में क्या फिल्म भविष्य में देखने को मिलेगी? इसपर निखिल ने कहा, 'मैं ये पक्का नहीं कह सकता।' इसके बाद, निखिल के पास अनुराग कश्यप के निर्देशन में एक महिला-केंद्रित रिवेंज-ड्रामा है। साथ ही एक सुपर हीरोइन फ्रेंचाइजी 'नागिन' है, जिसे विशाल फुरिया निर्देशित करेंगे। इसके अलावा वीरे दी वेडिंग की सह-निर्माता रिया कपूर के साथ निखिल एक किताब 'बैटल ऑफ बिटोरा' से ली गई कहानी को भी निर्मित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nikhil Dwivedi reveal Salman Khan and Shah Rukh Khan did come together but project closed
Shah Rukh khan, Salman Khan - फोटो : file photo

उनके पास अनिल कपूर और उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ अभिनव बिंद्रा की बायोपिक भी है। हर्षवर्धन ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा काम नहीं किया है। इसपर निखिल कहते हैं, 'उन्होंने अबतक सिर्फ दो ही फिल्में की हैं और वह अपनी प्रतिभा को दिखाने के लिए बेकरार हैं। वह जल्दी ही अपना रास्ता खुद बना लेंगे।'

पढ़ें: 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक में नजर नहीं आएंगे ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed