सब्सक्राइब करें

Nikhil Kamath: बिल गेट्स से निखिल ने सीखे कारोबारी मंत्र, नए पॉडकास्ट में निवेश के बारे में किए दिलचस्प खुलासे

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति वर्मा Updated Tue, 25 Apr 2023 10:17 AM IST
विज्ञापन
Nikhil Kamath Learned Business From Bill Gates He Revealed Many Things About Podcast Investment
निखिल कामथ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भारत के सबसे कम उम्र के अरबपति निखिल कामथ के पॉडकास्ट मनोरंजन जगत के साथ साथ कारोबारी जगत में काफी तन्मयता से सुने जाते हैं और अपने नए पॉडकास्ट में तो वह तन्मय भट्ट, उमंग बेदी और अप्रमेय राधाकृष्ण को एक साथ ले आए हैं। इस पॉडकास्ट का सबसे दिलचस्प हिस्सा वह है जिसमें निखिल ने बिल गेट्स के साथ हुई अपनी मुलाकात के बारे में खुलासा किया है। एक साधारण परिवार के सदस्य रहे निखिल ने निखिल ने 10वीं के बाद स्कूल छोड़ दिया था लेकिन आज वह देश के सबसे चमकते निवेशकों में से एक बन चुके हैं।

Trending Videos
Nikhil Kamath Learned Business From Bill Gates He Revealed Many Things About Podcast Investment
निखिल कामथ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बिल गेट्स के साथ अपनी मुलाकात के बारे में बात करते निखिल बताते हैं कि कैसे उन्होंने बिल गेट्स से पर्यावरण संरक्षण के बारे में उनके विचारों के बारे में पूछा था। और इस पर अपना अनुभव साझा करते हुए निखिल बताते हैं, "मुझे लगता है कि स्वास्थ्य उनके लिए सबसे अहम है। मैं उनसे ठीक वही सवाल पूछ रहा था जो मैं आप लोगों से पूछ रहा हूं- मैंने कहा कि अगर आपको जीवन में शुरुआत करनी है और आपके पास सौ मिलियन डॉलर हैं तो आप व्यक्तिगत रूप से किस एनर्जी में निवेश करेंगे। किस कंपनी में निवेश करेंगे, क्या आप सौर ऊर्जा के लिए जाएगे? क्या आप पवन ऊर्जा के लिए जाएंगे, या फिर क्या परमाणु बिजली की तरफ ध्यान दें? उन्होंने कहा था कि 16 न्यूक्लियर कंपनियों में से शायद चार या पांच में इन्वेस्ट करेंगे।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Nikhil Kamath Learned Business From Bill Gates He Revealed Many Things About Podcast Investment
निखिल कामथ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निखिल कहते हैं, " नके बारे में कमाल की बात जो है वह है उनके ज्ञान की 'द इक्लेक्टिक नेचर' की। आप जानते हैं कि आप टॉकिंग वैक्सीन से लेकर टॉकिंग क्लाइमेट, टॉकिंग एनर्जी और हर चीज पर बात कर सकते हैं। वह बहुत ही दिलचस्प बातचीत करते हैं और अविश्वसनीय रूप से से स्मार्ट व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा मौका जो उन्होंने मिस दिया वह था एंड्रॉइड के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम लूज करना।"

Nikhil Kamath Learned Business From Bill Gates He Revealed Many Things About Podcast Investment
निखिल कामथ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निखिल यह भी सोचते हैं कि दुबई की तुलना में भारत काम करने और बिजनेस इन्वेस्टमेंट खोलने के लिए एक आसान जगह हैं। उनके शब्दों में, "मैं दुबई के बारे में एक बात महसूस करता हूं और मैं यह भारत के बारे में खुले तौर पर देशभक्ति या ऐसा कुछ कहने के लिए नहीं कह रहा हूं। दुबई पैसे खर्च करने के लिए कुछ विशेषाधिकार प्राप्त लोगों के लिए एक अच्छी जगह की तरह लगता है लेकिन वास्तव में वहां व्यवसाय शुरू करना और पैसा कमाना बहुत मुश्किल है।"

रिजल्ट से दुखी तो हैरान करेगी इन सेलेब्स की पढ़ाई

विज्ञापन
Nikhil Kamath Learned Business From Bill Gates He Revealed Many Things About Podcast Investment
निखिल कामथ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस पॉडकास्ट में निखिल ने अपने मेहमानों से उनके बचपन के बारे में भी पूछा। उन्होंने कहा, " मैंने उन तमाम लोगों के बारे में पढ़ा है जो सफल हैं। ये किताबें बताती हैं कि उनका बचपन कितना भयानक था। रही बात असुरक्षा की भावना की तो ये हमें भीतर से बलवान बनाता है। आप अपनी असुरक्षा को खत्म करने के लिए जितनी ज्यादा मेहनत करेंगे, उतने ही अनुपात में आप लगातार सफल होते जाएंगे। "



Priyanka Chahar Choudhary: बिग बॉस फेम प्रियंका पर लगा चोरी का आरोप, एक्ट्रेस के खिलाफ दर्ज हो सकता है मामला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed