फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandni Chowk To Africa: कब आएगी 'चांदनी चौक टू अफ्रीका'? निखिल आडवाणी ने दिया बड़ा अपडेट

Wed, 04 Dec 2024 09:23 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 04 Dec 2024 09:23 AM IST
सार

निखिल आडवाणी ने 'चांदनी चौक टू चाइना' के सीक्वल 'चांदनी चौक टू अफ्रीका' को लेकर खुलासा किया है कि यदि दर्शक इसे चाहते हैं, तो वह अक्षय कुमार से इस पर चर्चा करेंगे। 

विज्ञापन
Nikkhil Advani Gives update on Chandni Chowk To Africa say will Discuss with Akshay Kumar
निखिल आडवाणी, फिल्म चांदनी चौक टू चाइना - फोटो : यूट्यूब

साल 2009 में आई फिल्म 'चांदनी चौक टू चाइना' भले ही व्यवसायिक रूप से सफल नहीं हो सकी, लेकिन यह फिल्म दर्शकों के बीच काफी आज भी काफी ज्यादा लोकप्रिय है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म अपने एक्शन और कॉमेडी के लिए काफी पसंद की गई थी। अब फिल्म के निर्देशक निखिल आडवाणी ने इस फिल्म के सीक्वल 'चांदनी चौक टू अफ्रीका' के बारे में अहम जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अगर दर्शक चाहते हैं तो वह अक्षय कुमार से इस पर बात करेंगे और फिल्म पर चर्चा करेंगे।

Nikkhil Advani Gives update on Chandni Chowk To Africa say will Discuss with Akshay Kumar
चांदनी चौक टू चाइना - फोटो : यूट्यूब
निखिल आडवाणी ने की चांदनी चौक टू चाइना पर बात

मिर्ची प्लस से बातचीत करते हुए निखिल आडवाणी ने कहा कि उन्हें इस फिल्म के बारे में बहुत कुछ सुनने को मिल रहा है। जब उनसे पूछा गया कि फिल्म कब रिलीज होगी तो उन्होंने कहा, "पता नहीं यार।" साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि 'चांदनी चौक टू चाइना' का पहला आधा हिस्सा शानदार था, लेकिन वह अब भी यह समझने में असमर्थ हैं कि फिल्म को बड़े पर्दे पर इसे क्यों नहीं देखा गया।

Nikkhil Advani Gives update on Chandni Chowk To Africa say will Discuss with Akshay Kumar
चांदनी चौक टू चाइना - फोटो : यूट्यूब
सीक्वल पर दिया अपडेट

जब होस्ट ने उनसे कहा कि आज भी लोग फिल्म के सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं तो निखिल ने कहा कि वह इस बारे में अक्षय कुमार से जरूर बात करेंगे। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह अक्सर सुबह जल्दी उठकर अक्षय कुमार से चार-पांच बजे बातचीत करते हैं और हम साथ में काम करने की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nikkhil Advani Gives update on Chandni Chowk To Africa say will Discuss with Akshay Kumar
चांदनी चौक टू चाइना - फोटो : यूट्यूब
दूसरा पार्ट बनाने की नहीं थी योजना

निखिल ने यह भी बताया कि 'चांदनी चौक टू अफ्रीका' की योजना कभी नहीं बनाई गई थी, लेकिन उन्हें उम्मीद थी कि अगर 'चांदनी चौक टू चाइना' सफल होती है तो इसके दूसरे भाग पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार को दीपिका पादुकोण के साथ उनकी फिल्म बहुत पसंद आई थी, हालांकि फिल्म का दूसरे हाफ में कुछ समस्याएं थीं जिसके कारण यह बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई।

विज्ञापन
Nikkhil Advani Gives update on Chandni Chowk To Africa say will Discuss with Akshay Kumar
चांदनी चौक टू चाइना - फोटो : यूट्यूब
इन फिल्मों में दिखेंगे अक्षय कुमार

निखिल आडवाणी ने यह भी कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो वह इस फिल्म के दूसरे हाफ को फिर से शूट करना चाहेंगे। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, रणवीर शौरी, रोजर युआन और चीनी अभिनेता गॉर्डन लियू जैसे सितारे भी थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार जल्द ही 'जॉली एलएलबी 3', 'हाउसफुल 5', 'वेलकम टू द जंगल', 'हेरा फेरी 3' और स्काई फोर्स जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।
Pushpa 2: सेंसर बोर्ड से पास हुआ  'पुष्पा 2: द रूल' का हिंदी संस्करण, जानिए क्या-क्या हुए बदलाव?
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed